सरहद पार स्थित है माता का यह दिव्य शक्तिपीठ, स्थानीय लोग कहते हैं "नानी की हज"
देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का जिक्र मिलता है, जिसमें से आज हम आपको पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित एक दिव्य शक्तिपीठ के बारे में बताने जा रहे हैं। ...और पढ़ें

दिव्य है यह शक्तिपीठ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवी पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, राजा दक्ष ने शिव जी के अपमान किया, तो इससे आहत होकर माता सती ने यज्ञ के अग्नि कुंड में अपने शरीर का त्याग कर दिया। जब भगवान शिव को इसके बारे में पता चला तो वह बहुत क्रोधित हो गए। वह माता सती के शरीर को उठाकर पूरे विश्व में घूमने लगे, जिससे चारो तरफ त्राही-त्राही मच गई।
तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से मां सती के शरीर के कई टुकड़े कर दिए, जो धरती के विभिन्न स्थानों पर गिरे। आज इन्हीं स्थानों पर दिव्य 51 शक्तिपीठ स्थापित हैं। यह शक्तिपीठ न केवल भारत में बल्कि नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी स्थित हैं। इसमें से एक है हिंगलाज माता शक्तिपीठ, जिसका जिक्र दुर्गा चालीसा में भी आता है। आज हम आपको इसी दिव्य के बारे में बताने जा रहे हैं।
गिरा था माता का यह अंग
हिंगलाज माता शक्तिपीठ पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान के लसबेला जिले के दूरस्थ में स्थित है। इस मंदिर को हिंगलाज भवानी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान पर माता सती का ब्रह्मरंध्र (सिर) गिरा था। जिस कारण यह अत्यंत महत्वपूर्ण और दिव्य शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां माता को कोटरी (भैरवी-कोट्टवीशा) और भैरव को भीमलोचन के नाम से जाना जाता है।

(AI Generated Image)
इसलिए खास है यह शक्तिपीठ
हिंगलाज माता शक्तिपीठ एक अत्यंत प्राचीन और प्रमुख हिंदू शक्तिपीठ है, जो लगभग 2000 वर्ष पूर्व से विद्यमान है। पहाड़ियों की तलहटी में एक दुर्गम गुफा में यह मंदिर विराजमान है। ऐसे में इसका प्राकृति सौंदर्य भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। माना जाता है कि भगवान राम ने भी इस सिद्ध पीठ की यात्रा की थी।
हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक
यह स्थान हिंदू-मुस्लिम एकता का भी प्रतीक है। स्थानीय मुसलमान इस मंदिर को " 'नानी की हज" और "बीबी नानी पीर" कहकर भी पुकारते हैं। हर साल अप्रैल के महीने में कराची से वार्षिक तीर्थ यात्रा शुरू होती है और मेला भी लगता है। इसमें पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों से हजारों यात्री आते हैं। नवरात्र के दौरान भी यहां विशेष उत्सव का आयोजन होता है, जिससे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
यह भी पढ़ें - घर या मंदिर में घंटी की आवाज कैसे दूर करती है 'नेगेटिविटी'? पढ़ें स्कंद पुराण के जबरदस्त रहस्य
यह भी पढ़ें - अंबिका भवानी मंदिर: जहां राजा दक्ष के यज्ञ कुंड में सती ने किया था आत्मदाह, इस नवरात्र जरूर करें दर्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।