Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan 2025: क्यों भूतेश्वर महादेव को कहा जाता है मथुरा का कोतवाल? सावन में दर्शन से कटेंगे सभी कष्ट

    मथुरा में स्थित भूतेश्वर महादेव (Bhuteshwar Mahadev) मंदिर भगवान शिव के प्राचीन धामों में से एक है और इसे यहां का कोतवाल माना जाता है। सावन में यहां दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने कंस वध के बाद ब्रह्महत्या दोष से मुक्ति पाने के लिए यहां (Bhuteshwar Mahadev Temple History) शरण ली थी। आइए इससे जुड़े रहस्य जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 17 Jul 2025 11:52 AM (IST)
    Hero Image
    Sawan 2025: भूतेश्वर महादेव के दर्शन का महत्व।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मथुरा, भगवान कृष्ण की जन्मभूमि, केवल उनके मंदिरों के लिए ही नहीं बल्कि भगवान शिव के सबसे प्राचीन धाम में से एक भूतेश्वर महादेव मंदिर के लिए भी जाना जाता है। इस मंदिर को मथुरा का 'कोतवाल' भी कहा जाता है। सावन महीने (Sawan 2025) में इस पवित्र धाम में दर्शन करने का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, तो आइए इस आर्टिकल में इस मंदिर से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों हैं भूतेश्वर महादेव मथुरा के कोतवाल? (Why Is Bhuteshwar Mahadev Called The Kotwal Of Mathura)

    मथुरा को भगवान कृष्ण की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसकी सुरक्षा का जिम्मा भगवान शिव को सौंपा गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मथुरा के चारों कोनों पर चार महादेव मंदिर स्थित हैं, जो नगर की रक्षा करते हैं। इनमें से भूतेश्वर महादेव (Bhuteshwar Mahadev Temple History) को मथुरा का मुख्य कोतवाल माना जाता है। कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने कंस का वध किया था, तब उन्हें ब्रह्महत्या का दोष लगा था। इस दोष से मुक्ति पाने के लिए उन्होंने भूतेश्वर महादेव की शरण ली थी।

    भगवान शिव ने उन्हें इस दोष से मुक्त किया और तब से भूतेश्वर महादेव को मथुरा के अधिपति के रूप में जाना जाने लगा। ऐसी मान्यता है कि मथुरा में प्रवेश करने से पहले भूतेश्वर महादेव के दर्शन करना जरूरी होता है, वरना यात्रा सफल नहीं मानी जाती है।

    सावन में भूतेश्वर महादेव के दर्शन का महत्व ( Bhuteshwar Mahadev Darshan Significance In Sawan)

    सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस दौरान भगवान शिव धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं। सावन के सोमवार पर भूतेश्वर महादेव के दर्शन और अभिषेक का विशेष महत्व है। ऐसे में इस धाम में दर्शन के लिए जरूर जाएं। ताकि भोलेनाथ आपके सभी कष्टों को दूर करें। मान्यता ये भी है कि सावन में भूतेश्वर महादेव के दर्शन से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है।

    यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर घर के इन पवित्र स्थानों पर जलाएं ये खास दीपक, बनेंगे सभी बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।