विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
कन्या(Virgo) साप्ताहिक राशिफल
शुभ रंग
आसमानी
शुभ अंक
3
5 October 2026 - 11 October 2026
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह काम पर फोकस करने और शानदार नतीजे प्राप्त करने का है। 9 अक्टूबर को चंद्रमा के आपकी राशि में आने से विचारों में स्पष्टता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राशि स्वामी बुध और वक्री शुक्र के कारण धन और रिश्तों के मामलों में जल्दबाजी न करें।
करियर: सप्ताह की शुरुआत में अनुभवी लोगों (गुरुदेव के प्रभाव से) की सलाह मिलेगी। 6 अक्टूबर की रात से आप पर्दे के पीछे रहकर अपने काम निपटाना पसंद करेंगे। 9 अक्टूबर से आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे लंबे समय से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। वक्री शुक्र की सलाह है कि पुराने समझौतों की अच्छे से जांच किए बिना क्लाइंट से कोई नया वादा न करें।
आर्थिक स्थिति: शुरुआती दिनों में दोस्तों और सामाजिक गतिविधियों पर खर्च बढ़ सकता है। 6 अक्टूबर के बाद 12वें भाव में चंद्रमा के कारण अचानक और अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। 9 अक्टूबर से बजट के प्रति अनुशासित रहें, पुराने बकाया निपटाएं और बड़े निवेश से बचें।
स्वास्थ्य: अत्यधिक सोचने से बचें, इसका सीधा असर आपकी नींद पर पड़ेगा। छठे भाव में राहु पेट और पाचन संबंधी दिक्कतें दे सकता है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। 9 अक्टूबर के बाद नियमित सैर और व्यायाम से ऊर्जा का स्तर बेहतर होगा।
रिश्ते: शुरुआत में दोस्तों और परिवार की परेशानियां सुलझाने में समय बीतेगा; उन्हें सलाह से ज्यादा आपके साथ की जरूरत होगी। 6 अक्टूबर के बाद आपको कुछ समय एकांत की आवश्यकता महसूस होगी। वक्री शनि और शुक्र के कारण जीवनसाथी के साथ पुराने मुद्दे उभर सकते हैं; मीन-मेख निकालने और बहस करने से बचें।
शिक्षा: शुरुआती दिनों में ग्रुप स्टडी लाभदायक रहेगी, लेकिन गपशप से बचें। 6 अक्टूबर के बाद अकेले बैठकर कठिन विषयों को पढ़ने में मन लगेगा। 9 अक्टूबर से आपकी एकाग्रता चरम पर होगी, जो रिवीजन और पुरानी गलतियां सुधारने के लिए बेहतरीन समय है।
उपाय:
अपनी पढ़ाई या काम की जगह को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखें।
बुधवार को किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां या स्टेशनरी दान करें।
हर छोटी बात पर खुद को या दूसरों को टोकना बंद करें।
ज्योतिष सेवाएं
जन्म कुंडली के गहन अध्ययन से करियर, विवाह, स्वास्थ्य की सटीक भविष्यवाणियाँ और मांगलिक, पितृ दोष आदि का ज्योतिषीय समाधान प्राप्त करें।
अंक ज्योतिष
- numerology
हंसी, ठहाके और अटूट प्यार, क्यों बेस्ट मानी जाती है इन मूलांक वाले देवर-भाभी की जोड़ी?
numerologyऑफिस में क्यों होती है 'ईगो वॉर'? जानिए सूर्य-शनि के टकराव और अपने विरोधी मूलांक का सच
numerology- numerology
- numerology
- numerology
ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या है इनके झगड़े की असली वजह?
numerologyसाप्ताहिक अंक राशिफल : इस हफ्ते किस मूलांक पर बरसेगा पैसा, किसे मिलेगी टेंशन से मुक्ति?
numerology











