Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 23 August 2025: शनि अमावस्या के दिन बन रहे हैं कई शुभ-अशुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 08:23 AM (IST)

    हिंदू धर्म में अमावस्या को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन पर पितरों के निमित्त श्राद्ध तर्पण और दान आदि करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे आपको पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं शुक्रवार का (Panchang 23 August 2025) पंचांग।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 23 August 2025 पढ़ें आज का पंचांग।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी शनिवार 23 अगस्त के दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। क्योंकि यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है, इसलिए इसे शनि अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू धर्म में पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए अमावस्या तिथि को बहुत ही उत्तम माना गया है। इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान आदि करना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए पंचांग (Aaj ka Panchang 23 August 2025) से जानते हैं आज का शुभ समय और राहुकाल के  बारे में।

    आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 23 August 2025)

    भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त -  सुबह 11 बजकर 35 मिनट तक

    परिघ योग - दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक

    करण -

    नाग  - रात 11 बजकर 35 मिनट तक

    किमस्तुग्न - रात 11 बजकर 37 मिनट तक

    वार - शनिवार

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 5 बजकर 55 मिनट से

    सूर्यास्त - शाम 6 बजकर 52 मिनट पर

    चंद्रोदय - कोई नहीं

    चंद्रास्त - शाम 7 बजकर 4 मिनट पर

    सूर्य राशि - सिंह

    चंद्र राशि - सिंह

    (Picture Credit: Freepik)

    शुभ समय

    अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

    अमृत काल - रात 10 बजकर 27 मिनट से देर रात 12 बजकर 5 मिनट तक

    अशुभ समय

    आज चंद्रदेव मघ नक्षत्र में रहेंगे…

    मघ नक्षत्र - रात 12 बजकर 54 मिनट तक (24 अगस्त)

    सामान्य विशेषताएं - राजसी स्वभाव,गर्व, आत्माभिमान, सौंदर्य प्रेमी,साहसी, भव्य जीवनशैली, अहंकार,प्राकृतिक समृद्धि और सौभाग्य

    नक्षत्र स्वामी - केतु

    राशि स्वामी - सूर्य

    देवता - पितृ (पूर्वज)

    प्रतीक - राजसिंहासन

    (Picture Credit: Freepik)

    यह भी पढ़ें -  Anant Chaturdashi 2025 Date: अनंत चतुर्दशी कब है? जानें डेट, टाइम और पूजा विधि

    यह भी पढ़ें- Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या पर जरूर करें ये काम, दूर होगी पितरों की नाराजगी

    यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।