आषाढ़ अमावस्या पर सपने में दिखें पूर्वज तो तुरंत करें ये काम, मिलेगी पितरों की असीम कृपा
आषाढ़ अमावस्या पर सपने में पूर्वजों के दर्शन होने पर कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इन उपायों से पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है, जिससे ...और पढ़ें

आषाढ़ अमावस्या पर कैसे करें पूर्वजों को प्रसन्न? (Picture Credit- AI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 जुलाई को आषाढ़ अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस अवसर पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, आषाढ़ अमावस्या के दिन सपने में पितरों को देखने से कई संकेत मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि सपने में पूर्वजों को देखने के बाद कुछ उपाय जरूर करने चाहिए, जिससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
-1784001831697.jpg)
जरूर करें ये काम
- अगर आपको अमावस्या के दिन सपने में पितरों ने दर्शन दिए है, तो अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके लोटे में जल लेकर काले तिल और कुश मिलाकर पितरों को अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है।
- इसके अलावा अमावस्या के दिन किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन किसी को भोजन कराने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है। साथ ही व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
- अमावस्या के दिन सपने में पितरों को देखने के बाद इसे नजरअंदाज न करें। इसके बाद आप अमावस्या की शाम को दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं, क्योंकि यह दिशा पितरों की मानी जाती है। इसके अलावा आप पीपल के पेड़ के पास भी तेल का एक दीपक जला सकते हैं। इसके बाद पेड़ की परिक्रमा लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से पितरों की शांति मिलती है और जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन दान का कई गुना फल मिलता है। अगर आपको सपने में पूर्वज दिखाई दिए है, तो मंदिर में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। साथ ही जूते-चप्पल का दान भी किया जा सकता है।
सपने में पितरों के देखने के संकेत
- अगर आपने सपने में पितरों को मुस्कुराते हुए देखा हुए देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने को देखने से संकेत मिलते हैं कि पूर्वज आपके कामों से प्रसन्न हैं।
- अगर सपने में पूर्वज आप से कुछ खाने के लिए मांग रहे हैं, तो इस सपने को देखने के बाद पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोजन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 13 या 14 जुलाई 2026, कब है अमावस्या? इस मुहूर्त में करें पूजा और दान
यह भी पढ़ें- साल के दूसरे सूर्य ग्रहण की तारीख पक्की, क्या भारत में दिखेगा यह खगोलीय नजारा?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।