Ashadha Purnima 2025: भगवान विष्णु की पूजा के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, नष्ट हो जाएंगे सभी कष्ट
सनातन शास्त्रों में निहित है कि वदों के रचयिता वेदव्यास जी की जन्म आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadha Purnima 2025) के दिन हुआ था। इसके लिए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और वेदव्यास जी की पूजा की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 10 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगा। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद भक्ति भाव से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करते हैं। साथ ही दान-पुण्य करते हैं।
आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसके लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। साथ ही गुरु दक्षिणा भी दिया जाता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को शुभता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप भी लक्ष्मी नारायण जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें ।
यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2022: गुरु पूर्णिमा पर बना अद्भुत योग, धन लाभ और तरक्की के लिए ये उपाय करना होगा शुभ
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के समय 'ॐ श्री तुलस्यै नमः और ॐ कृष्णाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ देव्यै नमः और ॐ पुण्याय नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के समय 'ॐ गौर्यै नमः और ॐ श्रीशाय नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा को पूजा के समय 'ॐ श्रीमत्यै नमः और ॐ नवनीतनटनाय नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ शोभनायै नमः और ॐ अनन्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के समय 'ॐ कुलायै नमः और ॐ पीतवसने नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक नआषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ कामाक्ष्यै नमः और ॐ बलिने नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के समय 'ॐ भवित्र्यै नमः और ॐ मायिने नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ सावित्र्यै नमः और ॐ सत्यवाचे नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ चारिण्यै नमः और ॐ जगद्गुरवे नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ धनवत्यै नमः और ॐ अव्यक्ताय नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक आषाढ़ पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान 'ॐ शुचिन्यै नमः और ॐ दयानिधये नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें- संतान प्राप्ति के लिए Ashadha Purnima पर करें गोपाल स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।