Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त जुलाई 2026: इस माह ये तारीखें हैं सबसे उत्तम, कार-बाइक खरीदने से मिलेगी बरकत

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:03 PM (IST)

    ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा के अनुसार, जुलाई 2026 में वाहन खरीदने के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इन तिथियों पर वाहन खरीदने से बरकत और सुख-शांति मिलती है। ...और पढ़ें

    जुलाई 2026 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त जानें, मिलेगी बरकत और समृद्धि  (Picture Credit- AI Generated)

    जुलाई 2026 में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त जानें, मिलेगी बरकत और समृद्धि (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई के महीने में कई ऐसी तिथियां हैं, जब जातक शुभ काम कर सकते हैं। हालांकि, हिंदू धर्म में मान्‍यता है कि देवशयानी एकादशी से देवउठावनी एकादशी के बीच बहुत कम ही शुभ दिन होते हैं, जब हम कोई किसी चीज का क्रय-विक्रय कर सकते हैं।

    ऐसे में जुलाई के महीने में अगर आप वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यहां पर कुछ तिथियां और शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनको ध्‍यान में रखकर आप अपने घर नई स्‍कूटी, कार या बाइक ला सकते है।

    चलिए हम आपको इन तिथियों और शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं,जिनके बारे में एस्‍ट्रोपत्री के ज्‍योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा बता रहे हैं।

    2 जुलाई 2026

    हिंदू पंचांग के अनुसार 2 जुलाई 2026, बृहस्‍पतिवार के दिन आप अपने घर नया वाहन ला सकते हैं। इस दिन श्रवण नक्षत्र और तृतीया तिथि पर रही है, जिसके आधार पर सुबह 9 बजकर 37 मिनट से लेकर 3 जुलाई सुबह 5 बजकर 27 मिनट के बीच आप कभी भी अपने घर नया वाहन लेकर आ सकते हैं।

    3 जुलाई 2026

    इस दिन शुक्रवार का दिन है। शुक्र ग्रह को समप्रित यह दिन भौतिक सुख-सुविधा का कारक भी है। ऐसे में आप 3 जुलाई 2026 को भी नया वाहन खरीद सकते हैं। इस दिन आप सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 11 बजकर 20 मिनट के बीच में घर पर नया वाहन ला सकते हैं।

    खबरें और भी

    5 जुलाई 2026

    यदि आपको अपने पिता या पिता तुल्‍य किसी व्‍यक्ति के लिए नया वाहन खरीदना है, तो 5 जुलाई 2026 रविवार का दिन सबसे शुभ है। रवि यानी सूर्य और सूर्य पिता का प्रतिनिधित्‍व करता है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और पञ्चमी, षष्ठी तिथि पड़ रही है। ऐसे में सुबह 5 बजकर 28 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 12 मिनट के बीच आप नया वाहन खरीद सकते हैं।

    hubh-muhurat-for-buying-new-car-1756389344637-1777388177536

    8 जुलाई 2026

    वाहन खरीदने के लिए बुधवार का दिन भी अच्‍छा है। हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है। श्री गणेश को नई शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। 8 जुलाई को रेवती नक्षत्र और अष्‍टमी तिथि का संयोग भी शुभ समय बना रहा है। इस दिन वाहन खरीदने के लिए सुबह 5 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट के बीच का समय अच्‍छा रहेगा।

    12 जुलाई 2026

    हिंदू पंचांग के आधार पर रोहिणी और मृगशिरा दोनों ही नक्षत्र वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। 12 जुलाई को इनका संयोग बन रहा है, ऐसे में इस दिन भी नई कार, स्‍कूटी या बाइक खरीदी जा सकती है।

    22 जुलाई 2026

    इस दिन भड़ली नवमी है। धार्मिक शास्‍त्रों के आधार पर इस दिन अबुझ मुहूर्त होता है। चतुर्मास शुरू होने से पहले किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यों का यह अंतिम और सबसे शुभ दिन होता है। आप इस दिन भी वाहन खरीद सकते हैं। अबूझ मुहूर्त होने के कारण आप पूरे दिन में कभी भी वाहन खरीदकर घर ला सकते है।

    नोट- ऊपर दी गई डेट्स के अलावा आप 19, 24, 29 और 30 जुलाई को भी वाहन खरीद सकते हैं। इन तारीखों पर किसी भी चर मुहूर्त में और शुभ होरा को देखकर वाहन की डिलीवरी ली जा सकती है, जिससे वाहन सुखदायी और सुरक्षित बना रहता है।

    यह भी पढ़ें- जुलाई में कब-कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

    यह भी पढ़ें- 13 या 14 जुलाई 2026, कब है अमावस्‍या? इस मुहूर्त में करें पूजा और दान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।