बगलामुखी जयंती 2026: 24 अप्रैल को करें पीली सरसों का ये छोटा सा उपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
बगलामुखी जयंती पर करें पीली सरसों और कवच के ये विशेष उपाय। कोर्ट-कचहरी, बिजनेस घाटा और पारिवारिक कलह को दूर करने का सबसे सरल समाधान यहां पढ़ें। ...और पढ़ें

मां बगलामुखी की पूजा के फायदे (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में कभी-कभी ऐसी स्थितियां बन जाती हैं, जब हमारे दुश्मन हमें चारों तरफ से घेर लेते हैं या बिना वजह के विवाद पीछा नहीं छोड़ते। ऐसे में बगलामुखी जयंती एक वरदान की तरह आती है। मां बगलामुखी को दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या माना जाता है और इन्हें 'शत्रु नाशिनी' भी कहते हैं।
इस साल यह पावन पर्व 24 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर पड़ने वाली यह जयंती तंत्र-साधकों और आम भक्तों, दोनों के लिए बेहद खास है।
मां बगलामुखी जयंती का महत्व
मान्यता है कि मां बगलामुखी की पूजा करने से न केवल शत्रुओं का नाश होता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन से नकारात्मक ऊर्जा, कोर्ट-कचहरी के मामले और मानसिक तनाव भी दूर हो जाते हैं। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण में 'दश महाविद्याओं' की उत्पत्ति की कथा मिलती है, जिसमें मां बगलामुखी के महत्व को बताया गया है।
परेशानियों के अनुसार करें ये सरल उपाय (Remedies)
अगर आप भी अपनी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस दिन ये उपाय जरूर करें:
शत्रुओं को शांत करने के लिए: स्नान के बाद पीले सरसों के दानों (पीली सरसों) से हवन करें। यह दुश्मनों को शांत करने का सबसे प्रभावी और सरल तरीका माना जाता है।

(Image Source: AI-Generated)
कोर्ट केस में जीत के लिए: अगर आप किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो इस दिन बगलामुखी कवच का पाठ करें। इससे बड़े से बड़े विरोधी भी आपके सामने झुक सकते हैं।
अच्छी सेहत के लिए: अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो शहद, घी और शक्कर के साथ दूब (दुर्वा), गुरुच और लावा मिलाकर हवन करें।
पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए: घर की कोई भी महिला अपने ही घर की थोड़ी सी धूल लेकर उसे कत्थई रंग के कपड़े में बांधे और फिर उसे सुनसान जगह पर मिट्टी में दबा दें।
बिजनेस में तरक्की के लिए: अगर पार्टनर से अनबन है या घाटा हो रहा है, तो सफेद फूलों का एक गमला मंदिर में दान करें और वैसा ही एक दूसरा गमला अपने बिजनेस पार्टनर को तोहफे में दें।
मानसिक शांति के लिए: पके हुए बासमती चावल में पिसी चीनी मिलाकर सफेद गाय को खिलाएं और गौ माता का आशीर्वाद लें।
प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए: इस दिन अपने भांजे या भतीजे को नए कपड़े उपहार में दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए: पति-पत्नी के बीच तनाव है तो इस दिन दक्षिण-पश्चिम दिशा (South-West) की तरफ मुंह करके माता का ध्यान करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, शांत होंगे गुप्त शत्रु
यह भी पढ़ें- दुश्मनों पर पानी है जीत? तो बगलामुखी जयंती पर इस विधि से करें पूजा, जानें तिथि और महत्व
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।