Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय, जाग जाएगी सोई किस्मत

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 07:00 PM (IST)

    भाद्रपद अमावस्या जिसे भादो अमावस्या भी कहते हैं। यह पितृ पक्ष से पहले आती है और इस दिन पितरों का तर्पण शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या की रात कुछ विशेष उपाय (Bhadrapada Amavasya 2025 upay) करने से व्यक्ति के जीवन से दुख-दर्द दूर होते हैं तो आइए इस दिन से जुड़े उपाय जानते हैं।

    Hero Image
    Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद अमावस्या जिसे भादो अमावस्या भी कहते हैं, हिंदू धर्म में इसका इसका विशेष महत्व है। यह अमावस्या पितृ पक्ष से ठीक पहले आती है, और इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात कुछ विशेष उपाय (Bhadrapada Amavasya 2025) करने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख-दर्द और परेशानियां दूर हो जाती हैं, तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय (Bhadrapada Amavasya 2025 Night Rituals)

    • पीपल के पेड़ की पूजा - भाद्रपद अमावस्या की रात पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में शाम के समय स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ के पास एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसे पेड़ के नीचे रखें।

    इसके बाद, 'ॐ पितृ देवतायै नमः' मंत्र का जाप करें। फिर 7 बार उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

  • काले कुत्ते को भोजन कराएं - अमावस्या की रात काले कुत्ते को मीठी पूड़ी या रोटी खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि कुत्ता भैरव बाबा का वाहन होता है, और उसे भोजन कराने से राहु और केतु जैसे ग्रह दोष शांत होते हैं। इसके साथ ही यह उपाय आपकी किस्मत को चमका सकता है।
  • गरीबों को दान - अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व है। ऐसे में किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अनाज, कपड़े, या धन का दान जरूर करें। दान करने से न केवल पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि शनि देव भी खुश होते हैं, क्योंकि अमावस्या तिथि शनि देव से संबंधित मानी जाती है।
  • शाम को दीपक जलाएं - भाद्रपद अमावस्या की शाम घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। इसके अलावा एक दीपक रसोईघर में भी जलाएं। इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: नहीं पता है पितरों की मृत्यु तिथि? तो कब करें उनका श्राद्ध

    यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।