Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में दाढ़ी-बाल कटवाना शुभ या अशुभ? ये नियम नहीं जाना तो झेलनी पड़ेगी दरिद्रता

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 10:06 AM (IST)

    सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा, जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान दाढ़ी और बाल कटवाने ...और पढ़ें

    सावन में दाढ़ी-बाल कटवाने के नियम (Picture Credit: AI Generated)

    सावन में दाढ़ी-बाल कटवाने के नियम (Picture Credit: AI Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के महीने की शुरुआत 30 जुलाई से होगी। वहीं, इसका समापन 28 अगस्त को होगा। यह महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है।

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में दैनिक दिनचर्या से जुड़े नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसा न करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। दैनिक दिनचर्या का एक नियम दाढ़ी और बाल कटवाने से जुड़ा है। कई लोगों के मन में सवाल आता है कि सावन में दाढ़ी और बाल कटवाने चाहिए या नहीं। तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि भगवान शिव को समर्पित सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना शुभ होता है या फिर अशुभ।

    क्या सावन में दाढ़ी-बाल कटवाने चाहिए?

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में दाढ़ी और बाल कटवाना पूरी तरह से वर्जित है। विशेषकर जो लोग सोमवार व्रत करते हैं या फिर जो कांवड़ यात्रा के लिए जाते हैं। उन लोगों को सावन के महीने में दाढ़ी-बाल कटवाने से बचना चाहिए। इसलिए इन लोगों को इन नियमों का सख्ती से सावन के महीने में पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से जीवन में अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावन के महीने से जुड़े नियम के बारे में जरूर जान लें।

    Haircut During Sa

    (Picture Credit: AI Generated) 

    सावन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। यह समय महादेव की तपस्या करने का होता है। इसलिए दाढ़ी और बाल कटवाने से मना किया जाता है। इस दौरान लोग स्वयं को भूलकर भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा-पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार व्रत के दौरान दाढ़ी और बाल कटवाने से व्रत टूट सकता है, जिससे साधक को पुण्य की प्राप्त नहीं होती है।

    खबरें और भी

    ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि बालों की सुंदरता और चमक का संबंध सुख, विवाह, प्रेम, सौंदर्य और कला के कारक  शुक्र ग्रह से होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में दाढ़ी-बाल कटवाने से व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है, जिसकी वजह से घर में नकारात्मक ऊर्जा या दरिद्रता का वास हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी और वैवाहिक जीवन में कलह का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: भगवान शिव का प्रिय महीना 30 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक 15 प्रमुख पर्व-त्यौहार

    यह भी पढ़ें- क्या वास्तव में समुद्र मंथन सावन में हुआ था? पुराणों में छिपा है इसका जवाब

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।