Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जवानी में की गई 4 भूल बुढ़ापे को बना देती हैं नरक, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 07:00 PM (IST)

    आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार, जवानी में की गई कुछ गलतियां बुढ़ापे को कष्टमय बना सकती हैं। समय, शिक्षा, धन का सदुपयोग और बड़ों का सम्मान न करना ब ...और पढ़ें

    आचार्य चाणक्य के खास नियम (Picture Credits- AI Image)

    आचार्य चाणक्य के खास नियम (Picture Credits- AI Image) 

    HighLights

    1. जवानी में समय बर्बाद करने से बुढ़ापा कष्टमय होता है।

    2. शिक्षा और धन का सदुपयोग बुढ़ापे को खुशहाल बनाता है।

    3. माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करना अत्यंत आवश्यक है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय आचार्य चाणक्य की नीतियों को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के जीवन के हर पहलुओं के बारे में खास बातें बताईं हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के द्वारा किए गए कर्मों पर तय होता है कि उसका बुढ़ापा कैसा रहेगा।

    चाणक्य नीति के अनुसार, जवानी के दौरान कुछ बड़ी गलतियों को करने से व्यक्ति को बुढ़ापे में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब आपके मन से सवाल आ रहा होगा कि ऐसे कौन से काम हैं, जिनको करने से बुढ़ापा परेशानियों से भरा रहेगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि व्यक्ति को जवानी में कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

    chanakya niti  (7)

    (Picture Credits- AI Image) 

    जवानी में न करें ये भूल

    न करें समय की बर्बादी- हर व्यक्ति का समय बहुत कीमती होता है। जीवन के समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए। जवानी के समय को बर्बाद करने से जीवन में कभी भी सफलता प्राप्त नहीं होती है और मनचाहा करियर नहीं मिलता है। इसलिए आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में कहा कि व्यक्ति को अपनी जवानी का समय बर्बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस बड़ी गलती को करने से बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। बुढ़ापे को खुशहाल बनाने के लिए जवानी में कठिन मेहनत जरूर करनी चाहिए।

    पढ़ाई न करना- जो व्यक्ति अपनी जवानी में पढ़ाई-लिखाई नहीं करते हैं, तो उनका बुढ़ापा खुशहाल नहीं होता है। बुढ़ापे में ऐसे लोगों को मदद लेनी पड़ती है और बुढ़ापे में दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जवानी में हर व्यक्ति को पढ़ाई जरूर करनी चाहिए। जवानी में पढ़ाई न करने से बुढ़ापा परेशानी से भरा रहता है। आचार्य नीति के अनुसार, इसलिए जवानी में पसीना बहाएं, जिससे आपको बुढ़ापे में आराम मिल सके।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हर पति-पत्नी में होने चाहिए ये गुण, कभी नहीं टूटेगा रिश्ता, हर कोई पूछेगा आपके सुखी जीवन का राज

    धन की बर्बादी- जो लोग जवानी में मौज-मस्ती के दौरान अधिक मात्रा में धन को खर्च करते हैं, तो उनको बुढ़ापे में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जवानी में धन को कमाकर उससे बुढ़ापे के लिए रखना चाहिए। इससे आपको बुढ़ापे में किसी के सामने हाथ फैलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    बुजुर्गों का सम्मान न करना- जो लोग जवानी में माता-पिता, गुरु या बुजुर्गों का सम्मान नहीं करते, तो ऐसे लोगों की संतान बुढ़ापे में कोई मदद नहीं करती है। इसलिए माता-पिता, गुरु या बुजुर्गों का सम्मान जरूर करना चाहिए। इससे बुढ़ापा अच्छा बीतता है।

    यह भी पढ़ें- सफलता कदम चूमेगी और समाज में बढ़ेगा रुतबा, बस चाणक्य की इन 4 बातों को किसी से न करें शेयर

    यह भी पढ़ें- इन 4 चीजों पर पैसे लुटाने से जीवन में आती है कंगाली, आचार्य चाणक्य ने दी है ये कड़ी चेतावनी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।