Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार, जवानी की ये गलतियां बन सकती हैं पछतावे की वजह
आचार्य चाणक्य को विष्णुगुप्त और कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र और अर्थशास्त्र समेत कई ग्रंथों की रचना की है। गुप्त साम्राज्य की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही है। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति द्वारा जवानी में की गई कुछ गलतियां उसे बुढ़ापे में पछताने पर मजबूर कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने जीवन में चाणक्य नीति (Chanakya Niti) अपनाते हैं, तो यह आपके जीवन को सरल और सफल बनाने में मदद कर सकती है। जवानी का दौर एक ऐसा दौर होता है, जो यह तय करता है कि आपका भविष्य कैसा होगा। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि जवानी में की गई कुछ गलतियां आपके बुढ़ापे में मुसीबत बन सकती हैं।
इन गलतियों से पड़ेगा पछताना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने अपनी जवानी बुरी संगति में रहकर या फिर स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए बिताई है, उसे आगे चलकर अपनी इन गलतियों पर पछतावा पछताना पड़ता है। क्योंकि जवानी में शायद इन गलतियों का उतना असर न हो, लेकिन बुढ़ापे में इसका असर जरूर दिखाई देता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
हाथ से निकल जाते हैं अवसर
जो व्यक्ति हर काम को कल पर टालता रहता है और मेहनत से जान छुड़ाता है, ऐसे व्यक्ति को भी आगे चलकर पछताना पड़ता है। क्योंकि आचार्य चाणक्य का कहना है कि आसल की वजह से कई बार अच्छे अवसर हाथ ने निकल जाते हैं। ऐसे में शिवाय पछतावे के और कुछ नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: लड़कियों में ये गुण होने से ससुराल बन जाता है स्वर्ग, पुरुष के लिए होती हैं भाग्यशाली
बर्बाद न करें समय
कुछ लोग जवानी को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं और मौज-मस्ती में ही अपना समय बर्बाद कर देते हैं। इस वजह से ऐसे लोग अपने करियर पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। ऐसे में आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आप अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, तो अपना अधिकतर समय पढ़ाई और लक्ष्यों की प्राप्ति में लगाएं।
दूसरों को न बताएं ये बात
आपको अपनी कुछ बातें दूसरों को भी नहीं बतानी चाहिए, वरना यह भी आपके पछतावे का कारण बन सकता है। जैसे अगर आपको किसी के द्वारा अपमान सहना पड़ा है, तो उसे सबके सामने जाहिर न करें, चाहे वह व्यक्ति आपका कितना भी करीबी क्यों न हो। क्योंकि यह बात मजाक उड़ाए जाने की वजह बन सकती है।
यह भी पढ़ें - Chanakya Niti: आपको कभी अमीर नहीं बनने देंगी आपकी ये आदतें, आचार्य चाणक्य ने बताया राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।