Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chaturmas 2025: चातुर्मास में जरूर करें इन चीजों का दान, खींची चली आएगी सुख-समृद्धि

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 11:54 AM (IST)

    चातुर्मास के दौरान विवाह गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। लेकिन यह अवधि आत्मिक साधना का काल है। इस 4 माह की अवधि में दान-पुण्य करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चातुर्मास में आपको किन चीजों का दान करने से प्रभु श्री हरि की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

    Hero Image
    Chaturmas 2025 चातुर्मास में किन चीजों का दान करना चाहिए

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आषाढ़ शुक्ल एकदाशी यानी देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु 4 माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके 4 माह बाद यानी देवउठनी एकादशी पर प्रभु श्रीहरि पुनः निद्रा से जागते हैं। चातुर्मास की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, जो 1 नवंबर तक चलने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बढ़ता है मान-सम्मान

    चातुर्मास में गरीबों, जरूरतमंदों, ब्राह्मणों और साधु-संतों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार, अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही चातुर्मास में पीले रंग के वस्त्र का दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है, क्योंकि यह रंग भगवान विष्णु को प्रिय माना गया है। ऐसा करने से साधक की पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।

    मिलेगा आरोग्य का भी आशीर्वाद

    चातुर्मास का समय मुख्य रूप से जगत के पालनहार प्रभु श्री हरि की आराधना के लिए समर्पित है। विष्णु जी की पूजा में चने की दाल और गुड़ का भोग भी जरूरी रूप से लगाया जाता है। ऐसे में आप चातुर्मास में चने की दाल और गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य का भी आशीर्वाद मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Chaturmas 2025: चातुर्मास में तुलसी के पास दीपक जलाने से मिलते हैं अद्भुत फायदे, जानें नियम

    पुण्यदायी है इन चीजों का दान

    चातुर्मास में जलपात्र, शहद या फिर गाय का घी जैसी चीजों का दान करना भी बहुत ही पुण्यदायी माना जाता है। इसके साथ ही इस अवधि में धार्मिक ग्रंथों और तुलसी के पौधे का दान करना भी काफी शुभ माना गया है। इन चीजों का दान करने से घर में शुभता आती है और घर में कभी दरिद्रता का प्रवेश नहीं होता।

    इन कार्यों से मिलता है लाभ

    चातुर्मास में गायों की सेवा करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आपको चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा व उनके मंत्रों का जप करने से भी लाभ मिल सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में रामायण, भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करने से भी लाभ मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Chaturmas 2025: चातुर्मास में जरूर ध्यान रखें ये बातें, बना रहेगा प्रभु श्रीहरि का आशीर्वाद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।