Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Daily Hindu Rituals: सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक, ये छोटे-छोटे कार्य ला सकते हैं बड़े बदलाव

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 12:08 PM (IST)

    छोटे-छोटे धार्मिक कार्य करके आप अपने जीवन में बड़े बदलाव देख सकते हैं। इन कार्यों से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। ये कार्य न केवल धार्मिक दृष्टि (Hindu Belief) से आपको लाभ पहुंचाते हैं बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व को विकसित करने व मानसिक शांति प्रदान करने में भी मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

    Hero Image
    Daily Hindu Rituals (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में व्यक्ति के दैनिक जीवन के लिए कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान रखने पर जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही धार्मिक कार्य बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तो इससे न केवल आपको देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि जीवन में भी कई सकारात्मक बदलाव आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोजाना सुबह करें ये काम

    सुबह उठने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें और कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्' मंत्र का जप करें। इसके बाद अपने हाथों को पूरे चेहरे पर फेर लें। इससे व्यक्ति को भाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है और साधक के लिए सुख-समृद्धि के साथ-साथ करियर में भी तरक्की के योग बनने लगते हैं।

    जरूर करें ये काम

    हर परिस्थिति में ईश्वर में विश्वास रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें और जीवन में मिली अच्छी चीजों के लिए ईश्वर का आभार प्रकट करें। धार्मिक ग्रंथ पढ़ें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके साथ ही गलत कामों से दूर रहें। इस चीजों को जीवन में अपनाने से आपको बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही इस कार्यों से आपको एक सुखी और समृद्धि पूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा भी मिलती है।

    जीवन में आएगी सकारात्मकता

    हिंदू धर्म में दीपक को ज्ञान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में रोजाना स्नान-ध्यान करने के बाद अपने आराध्य देव के समक्ष दीपक जरूर जलाएं। इससे देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही आप रोजाना शाम के समय भी अपने मुख्य द्वार और तुलसी के पास घी का दीपक जला सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

    (Picture Credit: Freepik)

    सोने से पहले करें ये काम

    रात में सोने से पहले इष्टदेव का ध्यान करें और मंत्रों का जप करें। आप इस समय हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र का भी जप कर सकते हैं। इससे तनाव दूर होता है और सेहत पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। इसके साथ ही सोते समय मन में किसी भी तरह का नकारात्मक विचार न लाएं। सकारात्मक विचारों के साथ सोने से मन शांत रहता है।

    यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, माता रानी के साथ-साथ मिलेगी शनि देव की भी कृपा

    यह भी पढ़ें - Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकते हैं देवी-देवता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।