Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Calendar 2025: कब है दीवाली और गोवर्धन पूजा? अभी नोट करें फेस्टिवल की पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 12:07 PM (IST)

    हर साल दीवाली (Diwali Calendar 2025) के त्योहार के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस पर्व की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती है। इस पर्व को दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि धनतेरस दीवाली गोवर्धन पूजा और भाई दूज की डेट के बारे में।

    Hero Image
    Diwali Calendar 2025: यहां पढ़ें दीवाली फेस्टिवल की पूरी लिस्ट

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 08 अक्टूबर (Kartik Month 2025) से कार्तिक माह शुरू हो रहा है। इस महीने को जगत के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। साथ ही तुलसी पूजा और दीपदान करने का विशेष महत्व है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली (Diwali 2025) का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की उपासना होती है।

    (Pic Credit- Freepik)

    धनतेरस 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Date and Shubh Muhurat)

    धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत-18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समापन- 19 अक्टूबर को दोपहर 01 बजाकर 51 मिनट पर

    छोटी दीवाली 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Choti Diwali 2025 Date and Shubh Muhurat)

    छोटी दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन काली चौदस और हनुमान पूजा होती है।

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत- 19 अक्टूबर को 01 बजकर 51 मिनट पर

    कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन- 20 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर

    दीवाली 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Date and Shubh Muhurat)

    दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

    कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर

    कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का समापन- 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर

    गोवर्धन पूजा 2025 डेट और शुभ मूहर्त (Govardhan Puja 2025 Date and Shubh Muhurat)

    गोवर्धन पूजा का त्योहार 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर

    भाई दूज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Date and Shubh Muhurat)

    भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर

    कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर

    यह भी पढ़ें- Diwali 2025 Date: कब मनाई जाएगी दीवाली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और पूजा समय

    यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2025 Date: अक्टूबर महीने में कब है छठ पूजा? नोट करें नहाय-खाय और खरना की सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।