दिल को छू जाएंगे बकरीद के ये खास बधाई संदेश, दूर बैठे अपनों को भी महसूस होगा आपका प्यार
सऊदी के देशों में बकरीद 27 मई को मनाई गई थी, लेकिन भारत में 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। ...और पढ़ें

बकरा ईद की मुबारकबाद (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
भारत में 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है
ईद-उल-अजहा के लिए दिल को छूने वाले शुभकामना संदेश
रिश्तों को मजबूत बनाएंगे ये प्यार भरे संदेश
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरा ईद) का पाक त्योहार त्याग, समर्पण, भाईचारे और बंदगी का संदेश लेकर आता है। इस मुबारक मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को दुआओं भरे संदेश भेजने पर रिश्ते और भी मजबूत बनते हैं।
अगर आप भी इस खास दिन पर अपनों को बधाई देने के लिए बेहतरीन शब्दों की तलाश में हैं, तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेशों, शायरी और व्हाट्सएप स्टेटस के जरिए उन्हें 'ईद मुबारक' कह सकते हैं।
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
1. सजी है रौनकों की महफिल हर तरफ,
ईद है अल्लाह का नायाब तोहफा।
खुदा की इबादत करके मनाओ यह पर्व,
आपको ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!
2. ईद की मोहब्बत में डूबकर हम तो खुदा से मिलते हैं,
ईद-उल-अजहा के मौके पर हम दिल से दुआ करते हैं।
ईद-उल-अजहा मुबारक!

(Picture Credit- AI Generated)
3. मुबारक मौला अल्लाह ने अता फरमाया,
एक बार फिर बंदगी की राह पर चलाया।
अदा करना अपना फर्ज खुदा के लिए,
मुबारक आपको ईद-उल-अजहा!
4. इस ईद-उल-अजहा पर नफरतों को मिटाएं
इन खूबसूरत दुआओं के साथ खुशियां बांटें।
आपको और आपके परिवार को हमारी ओर से ईद मुबारक!
5. "ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें।
आपका जीवन शांति, सुकून और समृद्धि से भर जाए।
तहेदिल से ईद-उल-अजहा मुबारक!"

(Picture Credit- AI Generated)
6. "ईद-उल-अजहा के इस खास दिन पर,
अल्लाह से दुआ है कि वह हमारे सभी नेक कामों को कुबूल फरमाए।
यह दिन आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए।
ईद-उल-अजहा की आप सभी को मुबारकबाद!"
7. नूर और उजाले के लिए: "ईद-उल-अजहा की बरकतें हम सब पर बरसें,
इलाही का नूर हमारे जीवन में नया उजाला लाए।
आपको और आपके पूरे परिवार को
ईद-उल-अजहा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"
8. ईद-उल-अजहा मुबारक हो आपको
दिल से दुआ है कि आपकी हर जायज दुआ पूरी हो।
आप सभी को ईद मुबारक!"

(Picture Credit- AI Generated)
9. "इस पाक अवसर पर मैं देश और दुनिया में
अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ करता हूं।
ईद-उल-अजहा की आप सभी को तहेदिल से मुबारकबाद।"
10. "आया ईद-उल-अजहा का मुबारक पर्व,
चारों तरफ है खुशियों की महफिल।
अल्लाह की इबादत में झुककर,
कहें एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की बहुत-बहुत मुबारकबाद!"
यह भी पढ़ें- बकरीद 2026: इस बार ईद की दावत में चार चांद लगा देंगी ये 5 लजीज डिशेज, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में आज, तो भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद? जानिए ईद-उल-अजहा की सही तारीख
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।