Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohini Vrat 2026 Date: फाल्गुन महीने में कब है रोहिणी व्रत? नोट करें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 07:00 PM (IST)

    शास्त्रों में निहित है कि भगवान वासुपूज्य स्वामी जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर हैं। इनका जन्म बिहार राज्य के भागलुपर में हुआ था। तत्कालीन समय में भागलप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Rohini Vrat 2026 Date: रोहिणी व्रत का धार्मिक महत्व

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व है। यह महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। वहीं, हर महीने रोहिणी नक्षत्र पड़ने वाली तिथि पर रोहिणी व्रत मनाया जाता है। आइए, फाल्गुन महीने की रोहिणी व्रत की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं-

    vasupujay-ji

    रोहिणी व्रत महत्व

    रोहिणी व्रत भगवान वासुपूज्य स्वामी को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर जैन धर्म के अनुयायी भक्ति भाव से भगवान वासुपूज्य की पूजा करते हैं। वहीं, जैन मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। रोहिणी व्रत के दिन विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान वासुपूज्य स्वामी की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।


    रोहिणी व्रत शुभ मुहूर्त

    हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी 25 फरवरी को रोहिणी व्रत मनाया जाएगा। इस शुभ तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक है। साधक सुविधा अनुसार समय पर परमपूज्य भगवान वासु स्वामी की पूजा कर सकते हैं।

    रोहिणी व्रत शुभ योग

    फाल्गुन माह के रोहिणी व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग दिन भर है। वहीं, रवि योग रात भर है। इन योग में भगवान वासु स्वामी की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही मनचाहा वरदान मिलेगा। इसके साथ ही रोहिणी व्रत पर शिववास योग का भी संयोग है। इस तिथि पर महादेव कैलाश पर मां पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे।

    पूजा विधि

    साधक फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवनमी तिथि के दिन ब्रह्म बेला में उठें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करें। अब नित्य कर्मों से निवृत होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें और आचमन कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद नए कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें। अब पंचोपचार कर भक्ति भाव से भगवान वासुपूज्य स्वामी की पूजा करें। भगवान वासुपूज्य स्वामी को फल, फूल आदि चीजें अर्पित करें। अंत में आरती कर सुख और समृद्धि की कामना करें।

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: बरसाना से नंदगांव तक, ब्रज में कब है लड्डू मार और लट्ठमार होली? देखें रंगोत्सव का शेड्यूल

    यह भी पढ़ें- Holi 2026 : भद्रा और ग्रहण के फेर में फंसी होली, होलिका दहन कब होगा, रंग कब खेला जाएगा? ज्योतिषियों ने दूर की शंका

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।