Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर करें काले तिल से ये 6 उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Thu, 05 Jun 2025 10:00 AM (IST)

    गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है जो ज्येष्ठ मास की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस साल यह पर्व 5 जून यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं इस दिन से जुड़े हुए काले तिल के कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Ganga Dussehra 2025:गंगा दशहरा पर काले तिल से करें ये चमत्कारी उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गंगा दशहरा हिन्दू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक है, जिसे भक्त हर साल धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाते हैं। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस साल यह पर्व (Ganga Dussehra 2025) आज यानी 5 जून को मनाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस दिन हर तरह की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए काले तिल के कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से शुभ परिणाम मिलते हैं, तो आइए जानते हैं।

    गंगा दशहरा पर काले तिल से करें ये चमत्कारी उपाय (Black Sesame Ganga Dussehra Remedies)

    • काले तिल डालकर स्नान - गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करें। अगर ऐसा करना मुश्किल है, तो घर पर ही पानी में गंगा जल और थोड़े से काले तिल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
    • काले तिल का दान - इस दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आप इस मौके पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान कर सकते हैं। इसके अलावा, मंदिर में भी काले तिल चढ़ा सकते हैं। इस उपाय को करने से शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
    • पितृ तर्पण - गंगा दशहरा के दिन पितरों का तर्पण करना विशेष फलदायी होता है। ऐसे में एक लोटे में जल, थोड़े से काले तिल और दूध मिलाकर पितरों को तर्पण करें। इस उपाय से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
    • शनि देव को चढ़ाएं - अगर आप शनि की साढ़े साती या ढैया से पीड़ित हैं, तो गंगा दशहरा पर शनि मंदिर जाकर शनि देव को काले तिल चढ़ाएं। इसके साथ ही 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें। इस उपाय को करने से कुंडली से शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होंगे।
    • करें ये काम - गंगा दशहरा पर एक मुट्ठी काले तिल को अपने सिर से 7 बार उतारकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। इसके साथ ही धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे।
    • काले तिल और गुड़ का भोग - गंगा दशहरा पर भगवान शिव और मां गंगा को काले तिल और गुड़ से बने लड्डू या कोई अन्य मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

    यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: गंगा दशहरा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए टैरो विशेषज्ञ की सलाह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।