विनाश की वजह बनते हैं इस स्वभाव के लोग, गरुड़ पुराण में बताया गया है महाखतरनाक
गरुड़ पुराण में जीवन को सफल और सुखमय बनाने के लिए कुछ विशेष स्वभाव वाले लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। पीठ पीछे बुराई करने वाले, क्रोधी, स्वार्थी ...और पढ़ें
-1782122649139_m.webp)
गरुड़ पुराण: ये लोग हैं खतरनाक (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में 18 महापुराण हैं, जिनमें गरुड़ पुराण एक अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रंथ है। इस ग्रंथ में मृत्यु और उसके बाद की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा इस ग्रंथ में जीवन को सफल और सुखमय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नीतियों का वर्णन किया गया है।
ऐसा माना जाता है कि गरुड़ पुराण की नीतियों का पालन करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। अगर आप भी अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो कुछ विशेष स्वभाव वाले लोगों की संगति से दूर रहें। ऐसा माना जाता है कि बुरी संगति के लोगों के साथ रहने से जीवन में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि किन लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
-1782122949179.jpg)
(Picture Credit- AI Generated)
पीठ पीछे बुराई करने वाले लोग- जो लोग आपके सामने आपकी खूब तारीफ करते हैं, लेकिन आपकी पीठ पीछे आपकी बुराई लोगों से करते हैं, तो जीवन में ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। इस तरह के लोगों के साथ रहने से जीवन में भारी नुकसान हो सकता है।
अधिक क्रोधी स्वभाव वाले लोग- इसके अलावा जो लोग आप से छोटी-छोटी बात पर बेहद क्रोधित हो जाते हैं और गुस्से में आकर आपको कुछ गलत शब्द बोल देते हैं, तो इन लोगों से दूर रहना चाहिए। इस तरह लोग आपका जीवन में कभी साथ छोड़ सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- अगले जन्म में सुंदर चेहरा मिलेगा या कुरूप? गरुड़ पुराण के अनुसार तय करेंगे आपके ये 5 कर्म
स्वार्थी और मतलबी लोग- जो लोग सिर्फ अपने काम के लिए आपसे बातें करते हैं और काम पूरा हो जाने पर आपका साथ छोड़ देते हैं, तो इस तरह के लोगों के साथ नहीं रहना चाहिए। जीवन में विपत्ति या बुरा समय आने पर ये लोग कभी भी मदद नहीं करते हैं।
घमंडी- इसके अलावा घमंडी लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए, क्योंकि घमंडी लोगों को अपने धन, पद, ज्ञान का अधिक अहंकार होता है। ये लोग अपने सामने सभी को छोटा समझते हैं। जीवन में कभी भी ये लोग आपको समाज में नीचा दिखा सकते हैं। इसलिए इस तरह के लोगों से दूर रहना ही अच्छा है।
लालची और लोभी स्वभाव- इस तरह के लोग आपके धन पर नजर रखते हैं और उसे प्राप्त करने के लिए कोई भी बड़ी चाल चल सकते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार, लालची और लोभी स्वभाव के लोगों से दूर रहकर ही जीवन को सफल और खुशहाल बनाया जा सकता है।
गरुड़ पुराण के पूर्व खण्ड में खतरनाक स्वभाव वाले लोगों के बारे में वर्णन किया गया है।
यह भी पढ़ें- मरने के बाद चमगादड़, अजगर या उल्लू क्यों बनता है इंसान? गरुड़ पुराण की ये बातें आंखें खोल देंगी
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के ये 10 महादान: मरने के बाद दिलाते हैं नरक की यातनाओं से मुक्ति और मोक्ष
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।