महिलाओं के इन आचरणों से घर में रहती है अशांति, गरुड़ पुराण के इन नियमों से लाएं खुशहाली
गरुड़ पुराण के अनुसार, महिलाओं को घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए। इनमें पति से दूर न रहना, गलत संगत से बचना, सभ ...और पढ़ें
-1785735716013_m.webp)
महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म के 18 प्रमुख पुराणों में गरुड़ पुराण को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि गरुड़ पुराण में बताए गए नियम का पालन करने से जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है और सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है। इस ग्रंथ में मृत्यु के बाद की स्थितियों का वर्णन के अलावा सुखी और सफल जीवन जीने के लिए के लिए कई विशेष नियम बताए गए हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, घर की महिलाओं को घर की सुख-शांति के लिए विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गरुड़ पुराण की बातों को ध्यान में न रखने से घर में वाद-विवाद की समस्या और अशांति का माहौल रहता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि घर की सुख-शांति के लिए महिलाओं को गरुड़ पुराण के किन नियमों का पालन करना चाहिए।
पति से दूर- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो महिला अपने पति से दूर रहती है, तो उनके रिश्ते में दूरियां आ सकती है। इसलिए कहा जाता है कि पति-पत्नी को मिलकर साथ में रहना चाहिए। साथ ही पति की बातों को मानें। इससे रिश्तों में मजबूती आएगी और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का आगमन होगा।
गलत लोगों के साथ दोस्ती- जो महिलाएं गलत लोगों के साथ रहती हैं, तो उनको जीवन में मान-सम्मान प्राप्त नहीं होता है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जीवन में ऐसे लोगों को दोस्त बनाना चाहिए, जो अच्छे चरित्र के हों। ऐसा कहा जाता है कि अच्छे आचरण वाले लोगों के साथ रहने से जीवन खुशहाल रहता है और अच्छे आचरण वाले लोग हर समय आपके साथ खड़े रहते हैं।
खबरें और भी

(Image Source: AI-Generated)
सभी का सम्मान न करना- महिलाओं को घर के सभी सदस्यों का मान-सम्मान करना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार, महिलाओं के द्वारा मान-सम्मान न करने से घर के सदस्यों में मनमुटाव की समस्या बनी रहती है और रिश्तों में दूरियां आ सकती है। इसलिए महिलाओं को घर के सभी सदस्यों और मेहमानों का मान-सम्मान जरूर करना चाहिए।
दूसरे लोगों के घर अधिक दिन तक रहना- जो महिलाएं लंबे समय तक दूसरे घर में रहती हैं, तो उनके मान-सम्मान में कमी आती है और दूसरे लोग उनका मान-सम्मान नहीं करते हैं। साथ ही उनकी परिवार के सामने छवि खराब हो जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने ही घर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद आत्मा को चुनने पड़ते हैं ये 3 रास्ते, जानिए आपका कर्म आपको कहां ले जाएगा?
यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाया क्यों जाता है? गरुड़ पुराण में छिपा है इसका जवाब
यह भी पढ़ें- सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, गरुड़ पुराण के ये 10 नियम बनाते हैं आपको एक सच्चा सनातनी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।