Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किस्मत के बंद दरवाजे खोल देते हैं ये रत्न, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी 

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    रत्न शास्त्र के अनुसार, हीरा, ओपल, माणिक्य और मूंगा जैसे रत्न धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ये रत्न आर्थिक उन्नति और धन लाभ के योग ...और पढ़ें

    इन रत्न को धारण करने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी (Picture Credit- AI Generated)

    इन रत्न को धारण करने से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी (Picture Credit- AI Generated) 

    HighLights

    1. हीरा या ओपल शुक्र देव की कृपा और धन लाभ देते हैं

    2. माणिक्य और मूंगा मां लक्ष्मी की कृपा व सफलता दिलाते हैं

    3. रत्न धारण से पहले ज्योतिषी से सलाह लेना अति आवश्यक है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान चाहता है कि उसका जीवन सदैव खुशियों और धन से भरा रहे। इसके लिए लोग कई उपाय भी करते हैं, लेकिन फिर भी सफलता प्राप्त नहीं होती है। रत्न शास्त्र में कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताया है, जिनको पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    ऐसा माना जाता है कि इन रत्नों को धारण करने से आर्थिक उन्नति होती है और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के कौन से रत्न धारण किए जाते हैं।

    1. हीरा या ओपल- अगर आप शुक्र देव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में हीरा या ओपल रत्न पहनें। ऐसा माना जाता है कि इन रत्नों को पहनने से शुक्र जीवन में शुभ परिणाम देते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं, क्योंकि शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है।

    2. माणिक्य या मूंगा रत्न- रत्न शास्त्र के अनुसार, इन रत्नों को धारण करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही कारोबार में सफलता मिलती है और नौकरी में उच्च पद प्राप्त होता है। इन रत्नों को दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना शुभ माना जाता है।

    खबरें और भी

    रत्न को पहनने से पहले आप किसी ज्योतिषी से सलाह जरूर लें। गलत रत्न को धारण करने से जीवन में कई परेशानियों का आगमन हो सकता है और रत्न का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है।

    ratna dharan vidhi

    (Picture Credit- AI Generated) 

    रत्न धारण करने के नियम

    • अगर आप कोई रत्न धारण करना चाहते हैं, तो सुबह स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना करें। इसके बाद रत्न जड़ित अंगूठी को कच्चे दूध, गंगाजल, शहद और तुलसी के पत्तों के मिश्रण में डुबोकर रखें।
    • इसके बाद अंगूठी को साफ जल से साफ करें।
    • रत्न के ग्रह बीज का मंत्र का जप करते हुए अंगूठी धारण करें।
    • हर रत्न को उसके ग्रह से संबंधित दिन और शुभ मुहूर्त में ही पहनना चाहिए।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • रत्न को धारण करने के बाद किसी से वाद-विवाद न करें।
    • किसी के बारे में गलत न सोचें।
    • तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।
    • रत्न की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें- करियर में आ रही है रुकावट? आज ही पहन लें ये चमत्कारी रत्न, मिलेगी गुड न्यूज़!

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।