Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त में गृह प्रवेश मुहूर्त : इस माह केवल 2 दिन ही कर सकते हैं नए घर में शिफ्ट, नोट कर लें तिथियां

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:00 AM (IST)

    अगस्त 2026 में गृह प्रवेश के लिए सिर्फ 2 ही शुभ दिन हैं। जानिए नए घर में शिफ्ट करने की सही तिथि, मुहूर्त और समय। पंचांग के अनुसार घर प्रवेश करने से सु ...और पढ़ें

    गृह प्रवेश का महत्व । (Picture Credit- AI Generated)

    गृह प्रवेश का महत्व । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नए घर का सपना हर कोई देखता है और हिंदू मान्‍यताओं में तो नए घर में शिफ्ट होने के लिए भी शुभ दिन और मुहूर्त निकालने का रिवाज है। हालांकि, चतुर्मास होने के कारण कई लोग इस भ्रम में होंगे कि अगस्‍त 2026 में गृह प्रवेश के मुहूर्त नहीं होंगे, मगर ऐसा नहीं है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, " नए घर में प्रवेश करने के लिए अगस्त के महीने में विशेषकर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में इस वर्ष गृह प्रवेश के लिए केवल कुछ ही बेहद सीमित और विशिष्ट दिन उपलब्ध हैं। इन शुभ दिनों में विधि-विधान से नए घर में जाना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।"

    अगस्त 2026 में गृह प्रवेश के श्रेष्ठ मुहूर्त

    इस महीने में गृह प्रवेश के लिए केवल दो ही विशेष मुहूर्त बन रहे हैं, जिनकी समय सारणी नीचे दी गई है:

    11 अगस्त 2026 (मंगलवार): इस दिन गृह प्रवेश करने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 12 अगस्‍त को सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस समय पर पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र गृह प्रवेश के लिए बेहद शुभ और उत्तम माना गया है। इसे सभी 27 नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, जो घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि और स्थायित्व लाता है।

    24 अगस्त 2026 (सोमवार): इस दिन नए घर में प्रवेश करने का शुभ समय सुबह 05 बजकर 55 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस समय पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। यह नक्षत्र में मंगल कार्य करने के लिए उत्‍तम मना गया है।

    गृह प्रवेश के समय ध्यान रखने योग्य बातें

    सीमित मुहूर्त होने के कारण इन तिथियों पर पूरे विधि-विधान और नियमों का पालन करना आवश्यक होता है:

    भद्रा और राहुकाल का विचार: गृह प्रवेश की पूजा शुरू करने से पहले उस दिन के राहुकाल और भद्रा के समय को अवश्य देख लें और उस समय पूजा करने से बचें।

    कलश स्थापना: शुभ समय के भीतर ही नए घर के मुख्य द्वार पर कलश की स्थापना करें और पूरे परिवार के साथ मंगल प्रवेश करें।

    यह भी पढ़ें- अगस्‍त में नहीं है एक भी विवाह की शुभ तिथि, 'शादी के मुहूर्त' न होने का है यह शास्त्रीय कारण

    यह भी पढ़ें- अगस्त 2026 में मुंडन की शुभ तिथि एवं मुहूर्त : इस माह ये 3 दिन रहेंगे सबसे उत्‍तम, नोट कर लें समय

    यह भी पढ़ें- अगस्त 2026 वाहन खरीदने के शुभ दिन : 7, 16, 20, 28 सहित महीने के ये 10 दिन नई गाड़ी खरीदने के लिए रहेंगे अच्‍छे

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी