Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहु का साया या पितरों की नाराजगी? खाने में बार-बार निकल रहा है बाल, समझ लें शुरू होने वाले हैं बुरे दिन

    Updated: Mon, 11 May 2026 11:41 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भोजन में बाल निकलना अशुभ माना जाता है, जो कुंडली में राहु की कमजोर स्थिति का संकेत देता है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सावधान! खाने में बाल निकलना है अशुभ (Image Source: AI-Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में ज्योतिष और शकुन शास्त्र का विशेष महत्व है। इसमें लोगों के जीवन से जुड़ी घटनाओं से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भोजन में बाल निकलना अशुभ माना जाता है। इससे कई संकेत मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिर के बालों और गंदगी का सीधा संबंध राहु ग्रह से माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि खाने में बाल में निकलने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

    अगर आपके भोजन में बाल निकला है, तो इससे संकेत मिलता है कि आपकी कुंडली में राहु की स्थिति कमजोर या अशुभ चल रही है। राहु के दुष्प्रभाव से जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Signs of finding hair in food (1)

     

    आर्थिक नुकसान और कर्ज- राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से खर्चों में वृद्धि होती है और बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। साथ ही कर्ज की समस्या बनी रहती है।

    मानसिक तनाव और कलह- अगर आपके खाने में बाल निकला है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का आगमन का संकेत माना जाता है। परिवार के सदस्यों बीच बिना किसी वजह के वाद-विवाद और मानसिक तनाव बना रहता है।

    स्वास्थ्य में गिरावट- खाने में बाल निकलने से स्वास्थ्य में गिरावट का संकेत माना जाता है।

    यह भी पढ़ें- घर की सुख-समृद्धि के लिए मां के कमरे में करें ये मामूली बदलाव; सकारात्मकता से भर जाएगा जीवन

    राहु के इस अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

    • यदि आपके भी भोजन में बार-बार बाल निकल रहा है, तो ऐसे में राहु ग्रह को शांत करने के लिए कुत्तों को रोटी खिलाना चाहिए।
    • इसके अलावा राहु के इस अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की आराधना करना शुभ माना जाता है। रोजाना सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर जल अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
    • राहु के प्रभाव को दूर करने के लिए सोमवार का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद महादेव की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद पवित्र नदी में तांबे से निर्मित नाग और नागिन बहती जलधारा में प्रवाहित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से राहु का बुरा प्रभाव दूर होता है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें- क्या आपका बाथरूम भी रहता है गंदा? राहु के क्रोध का हो सकते हैं शिकार, आज ही सुधारें ये गलतियां

    यह भी पढ़ें- टूटे शीशे में भूलकर न देखें अपना चेहरा, वरना शुरू हो सकता है बुरा समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी