Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान जयंती 2026: बजरंगबली के ये सपने देते हैं 3 शुभ संकेत, समझ लीजिए चमकने वाली है किस्मत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 04:30 PM (IST)

    अगर आपको हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर या उसके आसपास हनुमान जी से जुड़े सपने दिखाई देते हैं, तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्या संकेत देते हैं हनुमान जी के सपने

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) में माना गया है कि हर सपना महज एक कल्पना नहीं होता, बल्कि वह भविष्य में घटने वाली घटनाओं का भी संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी से जुड़े सपने भविष्य के संकेत देते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में।

    1. मिलते हैं ये संकेत

    अगर आपको हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर सपने में हनुमान जी के दर्शन होते हैं, तो इसका सीधा मतलब है कि आप पर बजरंगबली की विशेष कृपा बनी हुई है। इस तरह के सपने का आना आपके रुके हुए कार्य के गति पकड़ने और जीवन में सफलता के नए द्वार खुलने का संकेत देता है।

    Hanuman Janmotsav i_

    (Picture Credit: Freepik)

    2. हो सकती है नई शुरुआत

    अगर आपको सपने में 'बाल हनुमान' दिखाई देते हैं, तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जीवन के एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। आप आने वाले दिनों में आप कोई नई कला या ज्ञान सीख सकते हैं। साथ ही यह सपना भविष्य में धन लाभ का भी संकेत देता है।

    3.  समस्याओं का होगा समापन

    हनुमान जयंती के आसपास सपने में पंचमुखी हनुमान (Panchmukhi Hanuman) जी का दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपका अटका हुआ काम बन सकता है। साथ ही हनुमान जी का यह स्वरूप दर्शाता है कि आपकी किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी के किसी भी शुभ सपने को किसी दूसरे से साझा नहीं करना चाहिए। वरना इससे उस सपने प्रभाव कम हो जाता है।

    Hanuman Jayanti i (1)

    (AI Generated Image)

    4. जब दिखे 'रौद्र रूप' 

    स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में हनुमान जी के क्रोधित या रौद्र रूप में देखना शुभ नहीं माना जाता। यह इस बात का इशारा है कि आप जीवन में कोई गलती कर रहे हैं या आपकी किसी आदत से हनुमान जी  प्रसन्न नहीं हैं। ऐसे में आपको अगले दिन सुबह उठने के बाद स्नान आदि करके कर हनुमान जी के मंदिर जाना चाहिए और उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए। साथ ही अपनी गलतियों को सुधारने का संकल्प करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2026: गुड़-चने का दान दूर करेगा मांगलिक दोष! हनुमान जयंती पर करें ये उपाय

    यह भी पढ़ें - हनुमान जयंती की रात करें बजरंग बाण का पाठ, पढ़ें सही विधि, न करें ये काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।