Hanuman Janmotsav 2025: क्या है बजरंग बाण पाठ का सही तरीका? जानें इसके नियम और महत्व
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंग बाण का पाठ करना एक बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन जो कोई भी बजरंग बाण का पाठ करता है उसे भगवान हनुमान की पूरी कृपा प्राप्त होती है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) आज यानी 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है तो आइए बजरंग बाण पाठ के महत्व को जानते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बेहद शुभ माना जा रहा है। इस साल यह (Hanuman Janmotsav 2025) आज यानी 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन पवन पुत्र की पूजा का विधान है। इस शुभ अवसर पर बजरंग बाण का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। बजरंग बाण का पाठ करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं और उन्हें बल, बुद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है, तो आइए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
बजरंग बाण पाठ नियम (Bajrang Baan Path Rules)
- बजरंग बाण पाठ सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद करना चाहिए।
- यह पाठ हमेशा स्वच्छ और शांत स्थान पर करना चाहिए।
- इस पाठ को करते समय लाल रंग के आसन पर बैठना चाहिए।
- बजरंग बाण का पाठ करते समय लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- बजरंग बाण का पाठ करते समय पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
- पाठ शुरू करने से पहले मन में संकल्प लेना चाहिए।
- पाठ करते समय, शब्दों का स्पष्ट उच्चारण करें।
- पाठ के दौरान भगवान हनुमान का ध्यान मन में करें।
- पाठ समाप्त होने के बाद भूल-चूक के लिए माफी मांगे।
यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इस कथा का पाठ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
बजरंग बाण पाठ के लाभ (Bajrang Baan Path Rules)
- बजरंग बाण का पाठ करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
- इसका पाठ करने से भक्तों को अपने शत्रुओं पर विजय मिलती है।
- बजरंग बाण का पाठ करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
- इस पाठ से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
- इस पाठ को करने से भय दूर होता है।
- बजरंग बाण का पाठ करने से भक्तों को शनि के प्रकोप से भी मुक्ति मिलती है।
बजरंग बाण पाठ का महत्व (Bajrang Baan Path Significance)
हनुमान जन्मोत्सव का दिन बजरंग बाण का पाठ करने के लिए बेहद शुभ माना गया है। बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी को समर्पित एक शक्तिशाली स्तोत्र है, जिसका पाठ करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। बजरंग बाण का पाठ करने से भक्तों को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, होगी खूब तरक्की
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।