Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर रात के समय करें ये उपाय, होंगे राजा की तरह धनवान

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 09:55 AM (IST)

    हरियाली अमावस्या पर किए गए ज्योतिषीय उपायों का महत्व है। इस दिन रात में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने और तुलसी की पूजा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं। ये भी कहा जाता है कि इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली और धन की प्राप्ति होती है तो आइए उनके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर रात के समय करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरियाली अमावस्या सावन महीने की अमावस्या को मनाई जाती है। यह पितरों और भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए। यह तिथि ज्योतिषीय उपायों के लिए भी बहुत विशेष मानी जाती है। वहीं, इस दिन (Hariyali Amavasya 2025) रात के समय किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की कई सारी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाली अमावस्या पर रात के समय करें ये उपाय (Do These Remedies At Night On Hariyali Amavasya)

    • पीपल के पेड़ की पूजा - हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद, पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा करें। माना जाता है कि पीपल में त्रिदेवों का वास होता है और इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होते हैं।
    • तुलसी के पौधे का महत्व - इस दिन तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं। देवी लक्ष्मी का ध्यान करें और उनसे धन-धान्य की वृद्धि की प्रार्थना करें। मां तुलसी को विष्णु प्रिया माना जाता है। ऐसे में ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और धन आगमन के रास्ते खुलते हैं।
    • काले तिल का दान - रात में किसी मंदिर में या किसी गरीब व्यक्ति को काले तिल का दान करें। काले तिल शनि देव से जुड़े होते हैं और इनका दान करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही दुर्भाग्य का नाश होता है।
    • चावल और दूध का उपाय - एक कटोरी में कच्चे चावल और थोड़ा सा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जो मन और धन से जुड़ी मुश्किलों को दूर करता है।
    • धन की देवी को खुश करें - एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक छोटा श्री यंत्र रखकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें। इस उपाय से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2025: आज है हरियाली अमावस्या, एक क्लिक में जानें पूजा विधि, स्नान-दान और तर्पण मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।