Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Amavasya 2025: हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार जपें ये खास मंत्र, मिलेगा दोगुना फल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 23 Jul 2025 11:05 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2025) के शुभ अवसर पर कालसर्प और पितृ दोष का निवारण कराना श्रेष्ठकर होता है। इसके लिए हरियाली अमावस्या पर पितरों का तर्पण एवं पिंडदान किया जाता है। साथ ही दोष निवारण भी किया जाता है। हरियाली अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है।

    Hero Image
    Hariyali Amavasya 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा नदी की त्रिवेणी घाट समेत उनकी सहायक नदियों में आस्था की डुबकी लगाकर देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करेंगे। साथ ही अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान भी करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि हरियाली अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से समस्त पाप धूल या नष्ट हो जाते हैं। वहीं, देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- Hariyali Amavasya पर महासंयोग! गुरु पुष्य योग से बदल जाएगी किस्मत, महादेव की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

    हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव और मां गंगा की पूजा की जाती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो हरियाली अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ नटराज नमः और ॐ सुघोषायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक हरियाली अमावस्या को पूजा के समय 'ॐ चंद्रमोली नमः और ॐ शुभ्राङ्गायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ नंदराज नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ ज्योतिलिंग नमः और ' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक नहरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ शिवजी नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के समय 'ॐ नीलकंठ नमः और ॐ शिवदायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ केदारनाथ नमः और ॐ पूर्णायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ सोमनाथ नमः और ॐ शुभायै नमः ' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ महेश्वर नमः और ॐ भीष्ममात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन पूजा के दौरान 'ॐ देवदेवेश्वर नमः और ॐ शिवदायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें- Hariyali Amavasya पर तर्पण के बाद करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी पितरों की नाराजगी

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।