Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, लाभ के लिए आज से ही करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:32 PM (IST)

    सूर्य देव और बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए ज्येष्ठ का महीना सबसे उत्तम माना गया है, जो 2 मई से 29 जून तक चलेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ज्येष्ठ माह के लिए शक्तिशाली मंत्र (Picture Credit- AI Generated)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्येष्ठ माह को आमतौर पर जेठ के महीने के रूप में जाना जाता है। यह हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना है। यह महीना अत्यधिक गर्मी, भीषण धूप और सूर्य के प्रचंड तेज के लिए जाना जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस माह में दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में सूर्य देव और बजरंगबली की कृपा प्राप्ति के लिए आप रोजाना इन मंत्रों का जप कर सकते हैं।

    ज्येष्ठ माह का महत्व

    वैशाख पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होती है, जो सूर्य देव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए भी शुभ माना गया है। साथ ही ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर ही भगवान श्री राम, हनुमान जी से मिले थे। इस माह में दान-पुण्य करने का विशेष महत्त्व है।

    surya arghya i (1)

    (Picture Credit- AI Generated)

    ज्येष्ठ माह के काम

    ज्येष्ठ माह में सूर्य (अग्नि तत्व) और वरुण (जल तत्व) देवता की पूजा का सबसे अधिक महत्व होता है। पुण्य फलों की प्राप्ति के लिए आप इस अवधि में राहगीरों के लिए प्याऊ लगवा सकते हैं। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी बहुत ही पुण्यकारी काम माना जाता है।

    करें इन 3 मंत्रों का जप

    रोजाना सुबह जल्दी उठकर तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें और इस मंत्र का जप करें। इससे करियर और व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इसके साथ ही आप रोजाना आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करके भी लाभ पा सकते हैं।

    1. "ॐ घृणि सूर्याय नमः"

    मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति के लिए: यदि आप किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जप करें। यह मन को शांत और ऊर्जावान बनाता है।

    Jyeshtha ai

    (Picture Credit- AI Generated)

    मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

    ज्येष्ठ का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है। ऐसे में भगवान विष्णु की विशेष कृपा के लिए रोजाना इस मंत्र का जप कर सकते है -

    2. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’

    मंगलवार के दिन करें इन मंत्र का जप

    ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, जो हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है। ऐसे में आप ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार हनुमान जी के इस मंत्र का 108 बार जप कर सकते हैं, जो अत्यंत फलदायी माना गया है -

    3. ‘ॐ हं हनुमते नमः’

    जरूर करें ये दान

    ज्येष्ठ के महीने में अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और छाते का दान जरूर करें। इससे आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। गर्मी के प्रकोप के कारण ज्येष्ठ के महीने में जल का दान करना महादान माना गया है। इसके साथ ही मिट्टी के घड़े (मटके) का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- तुलसी चालीसा का चमत्कार: ज्येष्ठ के महीने में नियमित पाठ से घर में होगा रिद्धि-सिद्धि का वास

    यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह में कब है अपरा एकादशी? यहां पढ़ें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।