घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी का वास, तो Jyeshtha Purnima के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक
हर महीने के आखिरी में पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है जिसके बाद नए माह की शुरुआत होती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2025) तिथि पर पवित्र नदी में स्नान पूजा-अर्चना और कुछ प्रमुख जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व 11 जून (Kab Hai Jyeshtha Purnima 2025) को मनाया जाएगा। इस तिथि को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही दुखों से छुटकारा मिलता है।
अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न और परिवार में सुख-शांति चाहते हैं, तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पूजा करने के बाद कुछ जगहों पर दीपक जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए।
(Pic Credit- Freepik)
पितृ दोष होगा दूर
सनातन धर्म में किसी भी पर्व के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का बेहद खास महत्व है। ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के बाद दीपदान जरूर करें। साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मन की नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितृ दोष दूर होता है।
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2025: ज्येष्ठ पूर्णिमा की डेट से लेकर भोग तक दूर करें यहां सभी कन्फूयजन
सभी मुरादें होंगी पूरी
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन देसी घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद विशेष चीजों का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से श्रीहरि और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी मुरादें पूरी होती हैं।
कभी नहीं होगी धन की कमी
पूर्णिमा के दिन मां तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए। सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन से हमेशा तिजोरी भरी रहेगी। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन घर के मेन गेट पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को रोज करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 डेट और टाइम (Jyeshtha Purnima 2025 Date and Time)
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत- 10 जून को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि का समापन- 11 जून को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Purnima 2025: साध्य और शुभ योग समेत कई मंगलकारी संयोग में मनाई जाएगी ज्येष्ठ पूर्णिमा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।