Somvati Amavasya पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, खुशियों से भर जाएगा जीवन
गरुड़ पुराण के अनुसार सोमवती अमावस्या के दिन सच्चे मन से पितरों का तर्पण और विशेष चीजों का दान करने से जातक को पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। इससे पापों से छुटकारा मिलता है। सोमवती अमावस्या पर महादेव का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 30 दिसंबर को वर्ष की आखिरी अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन सोमवार पड़ने की वजह से इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाएगा। ऐसे में श्रीहरि और पितरों के संग महादेव की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही जीवन खुशहाल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज से महादेव का अभिषेक करना चाहिए।
सोमवती अमावस्या 2024 डेट और टाइम (Somvati Amavasya 2024 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह 04 बजकर 01 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 31 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। इस तरह 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करेंगे इस चालीसा का पाठ, तो दूर होगी पितरों की नाराजगी
राशि अनुसार अभिषेक
- मेष राशि के जातकों को सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
- वृषभ राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी का गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक कर सकते हैं।
- मिथुन राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
- कर्क राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दही से महादेव का अभिषेक करें।
- सिंह राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन भोलेनाथ का गंगाजल में लाल फूल ड़ालकर अभिषेक करें।
- कन्या राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
- तुला राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन पंचामृत से महादेव का अभिषेक करें।
- वृश्चिक राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- धनु राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन दूध में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
- मकर राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
- कुंभ राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन नारियल के जल से महादेव का अभिषेक करें।
- मीन राशि के जातक सोमवती अमावस्या के दिन शिव जी का अभिषेक गन्ने के रस से कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर इन जगहों पर जलाएं दीपक, जीवन से दूर होगा अंधेरा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।