कमलगट्टे की माला से करें मां लक्ष्मी की उपासना, धन की देवी को ऐसे करें प्रसन्न
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी की पूजा अचूक मानी जाती है। जानें इसे सिद्ध करने की सही विधि, मंत्र और नियम। ...और पढ़ें

कमलगट्टे की माला से ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास हो और कभी पैसों की किल्लत न हो। शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग बहुत ही चमत्कारी और असरदार माना जाता है।
कमलगट्टे की माला का महत्व
कमल का फूल मां लक्ष्मी का सबसे प्रिय आसन है। कमलगट्टा असल में कमल के फूल के ही बीज होते हैं। माना जाता है कि इन बीजों में भरपूर सकारात्मक ऊर्जा होती है, जो घर की नकारात्मकता को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलती है। शुक्रवार, दीपावली या पूर्णिमा के दिन इसका उपयोग विशेष फलदायी होता है।
साधना की तैयारी और शुद्धिकरण
माला का चुनाव: पूजा के लिए हमेशा 'प्राण प्रतिष्ठित' (सिद्ध की हुई) माला लें, जिसमें 100 या 108 दाने हों।
शुद्धिकरण की विधि: बुधवार के दिन माला को पहले साफ पानी, फिर कच्चे दूध और अंत में दोबारा साफ पानी से धो लें। इसके बाद इसे पोंछकर केसर का तिलक लगाएं और गुलाब का इत्र अर्पित करें।
मंत्र और पूजा की सही विधि
मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। हाथ में थोड़ा सा जल लेकर अपनी मनोकामना पूरी होने का संकल्प लें। इसके बाद 'स्थिर लक्ष्मी' प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए मंत्र का जप करें:
साधना मंत्र: "ॐ स्वर्णावतिमहाभगवती कामरूपिणि मम कार्य सिद्धि करि करि असीमित द्रव्य स्थिर लक्ष्म्यै नमः"

(AI-Generated Image)
जप के जरूरी नियम:
- मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसका 10,000 बार जप करना जरूरी है (अगर माला में 100 दाने हैं, तो 100 माला जप करें)।
- जप पूरा होने के बाद माला को खुद भूलकर भी न पहनें, बल्कि इसे मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को पहना दें।
- एक बार मां को पहनाने के बाद उस माला का दोबारा जाप के लिए इस्तेमाल न करें।
साधना का फल
पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ यह पूजा करने पर 'स्थिर लक्ष्मी' (माता लक्ष्मी का घर में स्थायी निवास) का आशीर्वाद मिलता है। इसका मतलब है कि पैसा सिर्फ आता ही नहीं, बल्कि घर में टिकता भी है। कर्ज से छुटकारा मिलता है और आय के नए साधन बनते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी दिख रहे हैं ये बदलाव? समझें मां लक्ष्मी ने दी है दस्तक!
यह भी पढ़ें- क्या आप भी गिनकर बनाते हैं रोटियां? आज ही सुधारें यह आदत, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।