Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kamika Ekadashi 2025: सावन माह की पहली एकादशी पर इन स्थानों में जलाएं दीपक, जाग उठेगा सोया हुआ भाग्य

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 05:09 PM (IST)

    सावन माह की पहली एकादशी कामिका एकादशी 21 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है। आइए इस दिन से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं जो इस प्रकार हैं।

    Hero Image
    Kamika Ekadashi 2025: दीपक से करें ये असरदार उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है, लेकिन इसी माह में पड़ने वाली एकादशी तिथि का भी विशेष महत्व है। इस साल सावन माह की पहली एकादशी कामिका एकादशी (Kamika Ekadashi) 21 जुलाई को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। वहीं, इस दिन दीपक के कुछ असरदार उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं।

    दीपक से करें ये असरदार उपाय (Kamika Ekadashi 2025 Deepak Ke Upay)

    • तुलसी के पौधे के पास - तुलसी भगवान विष्णु को बहुत ज्यादा प्रिय है। कामिका एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
    • मुख्य द्वार पर - घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता का संचार होता है।
    • मंदिर में या पूजा स्थान पर - भगवान विष्णु के मंदिर में या अपने घर के पूजा स्थान पर इस शुभ दिन दीपक जरूर जलाएं। कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने दीपक जलाने से उनकी कृपा मिलती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
    • पीपल के पेड़ के नीचे - पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में कामिका एकादशी की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है और भाग्य में वृद्धि होती है।
    • बिल्वपत्र के पेड़ के नीचे - हालांकि कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, सावन माह में शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन शिव मंदिर या फिर बिल्व पत्र के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान शिव और विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Kamika Ekadashi 2025: वर्षों बाद कामिका एकादशी पर ध्रुव और वृद्धि योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।