Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन कितने बजे खाएं सरगी, यहां पढ़ें सही समय और नियम
Karwa Chauth 2025 Sargi time करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) के व्रत बेहद कठिन माना जाता है। इस व्रत के दौरान अन्न और जल का सेवन नहीं किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत से पहले सरगी की परंपरा को निभाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत किया जाता है। सनातन धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2025) के पर्व का विशेष महत्व है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधिपूर्वक करवा माता की पूजा-अर्चना करती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। करवा चौथ व्रत से पहले सरगी में शामिल चीजों का खाया जाता है।
सरगी (Karwa Chauth Sargi) सास अपनी बहु की देती है, जिसका सेवन करने के बाद व्रत की शुरुआत होती है। क्या आप जानते हैं कि सरगी में शामिल चीजों को कब खाना चाहिए। अगर नहीं पता, तो ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में बताएंगे इसके बारे में विस्तार से।
करवा चौथ 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Date and Shubh Muhurat)
इस बार 10 अक्टूबर (kab hai Karwa Chauth 2025) को करवा चौथ मनाया जाएगा।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर
करवा चौथ सरगी 2025 Time (Karwa Chauth Sargi Time 2025)
करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सरगी की परपंरा को निभाया जाता है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त 04 बजकर 40 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सरगी में शामिल चीजों का सेवन किया जा सकता है।
करवा चौथ सरगी नियम (Karwa Chauth Sargi Niyam)
- करवा चौथ के दौरान काले रंग के कपड़े न धारण करें।
- इसके अलावा किसी के बारे में गलत न सोचें।
- किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें।
- सरगी में ताजा फल को शामिल करें।
यह भी पढ़ें- 09 या 10 अक्टूबर...कब है करवा चौथ व्रत और चलनी से पति को क्यों निहारती हैं सुहागिनें? जानें पंडित जी के जवाब
यह भी पढ़ें- इन गलतियों से टूट सकता है Karwa Chauth Vrat, यहां पढ़ें क्या करें और क्या न करें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।