Magh Purnima 2025 Mantra: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद
धार्मिक मत है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा (Magh Purnima 2025 Puja Vidhi) करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। माघ पूर्णिमा पर दान करने से साधक पर पितरों की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Purnima 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन न केवल गंगा स्नान किया जाता है, बल्कि श्रीसत्यनारायण देव की भी पूजा की जाती है। पूर्णिमा तिथि पर मन के कारक चंद्र देव की भी उपासना की जाती है।
सनातन शास्त्रों में माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विधान है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। माघ पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो माघ पूर्णिमा पर पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा से इन राशियों का दौड़ेगा कारोबार, निवेश से भी होगा दोगुना लाभ
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर 'ॐ विष्णवे नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक कुंभ संक्रांति के दिन 'ॐ जगन्नाथाय नमः और ॐ अनलायै नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर 'ॐ नारायणाय नमः और ॐ भागीरत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक पूर्णिमा के दिन 'ॐ हृषीकेशाय नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर 'ॐ चक्रपाणये नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक विष्णु जी की कृपा पाने हेतु 'ॐ हंसाय नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन 'ॐ गोविन्दाय नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन 'ॐ श्रीधराय नमः और ॐ जगन्मात्रे नमः' मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक माघ पूर्णिमा'ॐ श्रीमते नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ देवाय नमः और ॐ पापहन्त्र्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर 'ॐ वामनाय नमः और ॐ जाह्नव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक लक्ष्मी जी की कृपा पाने हेतु 'ॐ रामाय नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: माघी पूर्णिमा पर कर लिए ये काम, तो पितृ दोष से मिल जाएगी राहत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।