Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ दोष होगा दूर

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 09:19 AM (IST)

    माघ माह में पूर्णिमा आज यानी 12 फरवरी (Magh Purnima 2025) को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने का विधान है। इसके अलावा पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन शुभ जगहों पर दीपक जलाने का भी विधान है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    Hero Image
    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा के महत्व का विशेष उल्लेख है। इस शुभ तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान करने के बाद शुभ जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Upay) के शुभ अवसर पर किन स्थानों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।

     

    माघ पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो गई है और 12 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस प्रकार आज यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima Kab Hai: माघ पूर्णिमा कब है? गंगा स्नान का है विशेष महत्व; जानिए पंडितों की राय

    पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मन की नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

    नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

    माघ पूर्णिमा की पूजा के दौरान देसी घी का दीपक जलाएं और प्रभु की आरती करें। इस दौरान विष्णु जी के मंत्रों का जप करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से पूजा सफल होती है और विष्णु जी की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।  

    कभी नहीं होगी धन की कमी

    पूर्णिमा तिथि पर तुलसी पूजा का विधान है। इस दिन मां तुलसी की पूजा में देसी घी का दीपक जलाएं और मां तुलसी की आरती करें। मां तुलसी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे मां तुलसी प्रसन्न होंगी और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

    मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

    इसके अलावा माघ पूर्णिमा पर घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। आर्थिक तंगी से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: हमेशा पैसों से भरी रहेगी तिजोरी, लेकिन माघ पूर्णिमा पर करें इस चालीसा का पाठ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।