Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Purnima 2025: आज है माघ पूर्णिमा, इस मुहूर्त में करें गंगा स्नान, जानिए पूजा विधि

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 09:09 AM (IST)

    माघ पूर्णिमा का दिन बहुत खास माना गया है। इस साल माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Ganga Snan) 12 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है। कहा जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान भी जरूर करना चाहिए तो आइए यहां पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त जानते हैं।

    Hero Image
    Magh Purnima 2025: स्नान और दान मुहूर्त।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा सबसे शुभ दिनों में से एक है, जो महीने में एक बार मनाई जाती है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा के लिए समर्पित है। इसके अलावा कुछ साधक इस पवित्र दिन पर सत्यनारायण व्रत रखते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी, 2025 यानी आज के मनाई जा रही है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्नान और दान मुहूर्त (Magh Purnima Snan-Daan Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 10 मिनट तक था। अमृत काल शाम 05 बजकर 55 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। इसके साथ विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

    इसके साथ ही आज कोई अभिजित मुहूर्त नहीं है। इस दौरान आप किसी भी प्रकार का शुभ काम कर सकते हैं, लेकिन दान-पुण्य के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे अच्छा माना जाता है।

    यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: इस माघ पूर्णिमा पर करें अपने पितरों की पूजा, होगी मोक्ष की प्राप्ति

    माघ पूर्णिमा पूजा विधि (Magh Purnima Puja Vidhi)

    • पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है।
    • इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें।
    • इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य जरूर दें।
    • इस मौके पर कई भक्त सत्यनारायण व्रत भी करते हैं और सत्यनारायण कथा करवाते हैं।
    • इस दिन जरूरतमंदों को क्षमता अनुसार दान करें।
    • इस दिन विवाद करने से बचें।
    • इस तिथि पर हवन, यज्ञ और पूजा अनुष्ठान करने से दोगुना फल की प्राप्ति होती है।

    गंगा स्नान मंत्र (Ganga Snan Mantra)

    1. ''गंगा पापं शशी तापं दैन्यं कल्पतरुस्तथा

    नमामि गंगे''

    2. ''ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:''

    यह भी पढ़ें: Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति पर करें सूर्य देव की भव्य आरती, सौभाग्य में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।