Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर बन रहा है एकादशी का शुभ संयोग, जानें स्नान-दान मुहूर्त, नियम से लेकर सबकुछ

    Updated: Fri, 26 Dec 2025 01:43 PM (IST)

    मकर संक्रांति 2026 (Shattila Ekadashi 2026) में षटतिला एकादशी के साथ एक दुर्लभ संयोग बना रही है, जिससे सूर्य देव और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त ...और पढ़ें

    Hero Image

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें ये काम।

    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिन से सभी शुभ कामों की शुरुआत दोबारा होती है। साल 2026 में मकर संक्रांति बेहद खास होने वाली है, क्योंकि इस बार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही षटतिला एकादशी (Shattila Ekadashi 2026) का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा दुर्लभ संयोग बहुत कम बनता है, जब सूर्य देव और भगवान विष्णु की कृपा एक साथ प्राप्त की जा सके। आइए इस पर्व से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    magh mela 2

    एकादशी और मकर संक्रांति का महा-संयोग (Ekadashi and Makar Sankranti Shubh Sayong)

    14 जनवरी 2026 को षटतिला एकादशी है और इसी रात सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है, वहीं संक्रांति सूर्य देव को। इस संयोग में किया गया दान और पवित्र नदियों में स्नान अन्य सालों की तुलना में कई अधिक फलदायी माना जा रहा है। वहीं, इस दिन तिल का उपयोग करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    स्नान-दान का शुभ मुहूर्त (Makar Sankarnti 2026 Daan Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का समय दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगा। इस दौरान दान-पुण्य किया जा सकता है।

    मकर संक्रांति पर क्या करें दान? (Makar Sankarnti 2026 Daan List)

    • तिल और गुड़ - एकादशी और संक्रांति दोनों में तिल का दान जरूरी होता है। इससे शनि और सूर्य दोष दूर होता है।
    • खिचड़ी - इस दिन चावल और मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं।
    • गर्म कपड़े - इस दिन गरीबों को कंबल या गर्म कपड़े का दान देना मंगलकारी माना जाता है।
    • घी - इस दिन गाय के शुद्ध घी का दान करने से करियर में सफलता मिलती है।
    • रेवड़ी और मूंगफली - इस दिन रेवड़ी और मूंगफली का दान करने से रिश्तों में प्यार बढ़ता है।

    करें ये काम (Puja Rituals)

    • सुबह जल्दी उठकर पानी में काले तिल और गंगाजल डालकर स्नान करें।
    • सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
    • भगवान विष्णु को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।
    • खिचड़ी का सेवन और दान करें।

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें सूर्य चालीसा का पाठ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।