Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आखिरी Mangala Gauri Vrat पर करें ये काम, मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    मंगला गौरी व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए क्या जाता है। इसके साथ ही कुंवारी कन्याओं द्वारा यह व्रत सुयोग्य और मनचाह वर की प्राप्ति के लिए किया जाता है। आज हम आपको मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat 2025) के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:45 AM (IST)
    Hero Image
    Mangala Gauri Vrat 2025 इन उपायों से मिलेगा शिव-पार्वती की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन में आने वाले मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत किया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से मां पार्वती को समर्पित है। यह व्रत सुहागिन महिलाओंके साथ-साथ कुंवारी कन्याओं द्वारा भी किया जाता है। ऐसे में 5 अगस्त को सावन का आखिरी मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। इस दिन पर यदि आप यह खास उपाय करते हैं, तो इससे आपको भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरूर करें ये काम

    मंगला गौरी व्रत करने वाले साधक इस दिन पर मां गौरी माता की पूजा-अर्चा करें और व्रत कथा का पाठ। इसके साथ ही माता पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री भी जरूर अर्पित करें और खीर का भोग लगाएं इसके साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आप शिव चालीसा और पार्वती चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। ये सभी कार्य करने से आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    दूर होती हैं पेशानियां

    यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना गया है। यह व्रत वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ किया जाता है। इस दिन पर विवाहित महिलाओं को मंगला गौरी स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस स्तोत्र का सच्चे मन से पाठ करने से साधक के जीवन में आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें - Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर न करें भाई को ऐसी राखी बांंधने की गलती, वरना नहीं मिलेगा फल

    करें इन मंत्रों का जप

    मंगला गौरी व्रत की पूजा के दौरान आप इन मंत्रों का जप भी जरूर करें। ऐसा करने से मां पार्वती के साथ-साथ शिव जी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही आपको पूजा का भी पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

    2. ह्रीं मंगले गौरि विवाहबाधां नाशय स्वाहा।

    3. ॐ गौरीशंकराय नमः।

    4. ध्यान मंत्र -

    नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम: ।

    नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणता:स्म ताम्।।

    श्रीगणेशाम्बिकाभ्यां नम:, ध्यानं समर्पयामि।

    श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।

    महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

    या देवी सर्वभू‍तेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।

    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

    यह भी पढ़ें- Mangala Gauri Vrat पर पूजा के समय करें पार्वती चालीसा का पाठ, सुख और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।