Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2024: नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, सालभर घर में खुशियों का रहेगा वास

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 12:49 PM (IST)

    नए साल के पहले दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी तरह के दुख दूर होते हैं। इस बार नए साल के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है तो ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का अधिक महत्व है और दान करना फलदायी होता है।

    Hero Image
    New Year 2024: नए साल के पहले दिन इन चीजों का करें दान, सालभर घर में खुशियों का रहेगा वास

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली।New Year 2024: नववर्ष की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। नए साल का प्रारंभ हर कोई नई खुशियों के साथ करना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, जिससे उनको नए साल में सुख-शांति मिलें और नववर्ष सदैव खुशियों से भरा रहे। धार्मिक मत के अनुसार, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है। इससे व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी तरह के दुख दूर होते हैं। इस बार नए साल के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है, तो ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का अधिक महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात इन चीजों का दान करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल पर करें ये दान

    नववर्ष की शुरुआत दान के साथ करना शुभ होता है। इस दिन दान पुण्य करने का खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पूरे साल में सदैव शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for office: अपने ऑफिस का वास्तु करें ठीक, खुलने लगेंगे तरक्की के रास्ते

    यदि आप नए साल में घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो नववर्ष के पहले दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें।

    मान्यता है कि इस काम को करने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।

    नए साल के पहले दिन गौशाला में चारा का दान कर सकते हैं और चारा के लिए धन का दान भी कर सकते हैं।

    माना जाता है कि शनि के प्रकोप के कारण इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नववर्ष के पहले दिन काली चीजों का दान करना शुभ होता है।

    दान करने का महत्व

    मान्यता के मुताबिक, दान को कर्म बताया गया है। दान करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति मिलती है। माना जाता है कि दान करने से साधक पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है। 

    यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami 2024: कब है साल की पहली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी ? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि


    Author- Kaushik Sharma

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'