Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panchak January 2025: जनवरी में कब-से-कब तक रहेंगे पंचक, जानें क्या करें और क्या न करें?

    Updated: Tue, 31 Dec 2024 05:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में कुछ तिथियों को शुभ माना जाता है तो कुछ समय की अवधि को अशुभ माना जाता है। अब नए साल 2025 की शुरुआत होने जा रही है। इस माह में कुछ दिनों तक शुभ और मांगलिक कामों पर रोक रहेगी क्योंकि पंचक (Panchak January 2025) के दौरान शुभ काम वर्जित होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पंचक से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    Hero Image
    Panchak January 2025: पंचक से जुड़े नियम

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Panchak January 2025: ज्योतिष शास्त्र में पंचक के समय को अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि पंचक के दौरान शुभ और मांगलिक काम करने से कार्यों में बाधा आ सकती है और व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पंचक एक विशेष योग है। यह चंद्रमा के विशेष नक्षत्रों में संचार करने की वजह से बनता है। इस दौरान कई बातों का ध्यान (Panchak January 2025 niyam) रखना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि जनवरी के माह में पंचक कब से शुरू हो रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचक जनवरी 2025 डेट और टाइम (Panchak January 2025 Date and Time)

    • पंचक की शुरुआत 03 जनवरी (Panchak January Kab hai) को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 07 जनवरी को शाम 05 बजकर 46 मिनट पर होगा।
    • पंचक की शुरुआत 30 जनवरी को शाम 06 बजकर 37 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात्रि के 11 बजकर 20 मिनट पर होगा।

    पंचक में क्या करें (What to do during Panchak)

    • देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।  
    • अन्न और धन का दान मंदिर और गरीब लोगों में करें।  
    • पवित्र नदी में स्नान करें।  
    • ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए।
    • स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।  

    यह भी पढ़ें: Festival List 2025 : साल 2025 में कब पड़ेगा कौन सा त्योहार? जानिए मकर संक्रांति से लेकर दिवाली तक की डेट

     

    पंचक में क्या न करें (What not to do during Panchak)

    • मुंडन, सगाई और विवाह भूलकर नहीं करना चाहिए।  
    • व्यापार की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।  
    • घर को नहीं बनवाना चाहिए।
    • वाहन खरीदने से बचना चाहिए।  
    • सोना और चांदी न खरीदें।  

     

    इतने दिन तक रहता है पंचक का साया

    प्रत्येक माह में पंचक का साया 5 दिनों तक होता है। जब चन्द्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में विचरण करता है, तो उसे पंचक कहा जाता है।

    इस दिशा में न करें यात्रा

    यदि आप पंचक के समय कहीं की यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यात्रा की दिशा का खास ध्यान रखें। पंचक में दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि किसी आवश्यक काम से इस दिशा में यात्रा करनी है, तो ऐसे में कुछ कदम उत्तर दिशा में चलकर इस दिशा में यात्रा करें।

    यह भी पढ़ें:  January Month Vrat Tyohar 2025: नए साल में कब है लोहड़ी और मकर संक्रांति? नोट करें व्रत-त्योहार की सही डेट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।