Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में इन पेड़-पौधों को लगाने से मिल सकती है पितरों की कृपा
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2025) की शुरुआत होती है। जो आश्विन माह की अमावस्या तक चलते हैं। इस बार पितृपक्ष की शुरुआत सितंबर से होने जा रही है जो 21 सितंबर तक चलने वाले हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पितृपक्ष के दौरान आपको किन पेड़-पौधों को लगाने से आपके ऊपर पितरों की कृपा बरस सकती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृपक्ष की 15 दिनों की अवधि में पूर्वजों के लिए भोजन और अर्पण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इस अवधि को पितरों की प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। पितृपक्ष में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश करने की भी मनाही होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि पितृपक्ष में आपको किन पेड़-पौधों को घर में लगाने से लाभ मिल सकता है।
जरूर लगाएं ये पेड़
हिंदू धर्म में यह माना गया है कि पीपल के पेड़ में पितरों के वास होता है। ऐसे में आप पितृपक्ष या श्राद्धपक्ष के दौरान पीपल का पौधा लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि इस पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। आप इसे घर के आसपास किसी स्थान पर लगा सकते है। पितृपक्ष में रोजाना इसकी पूजा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से पितरों की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।
(Picture Credit: Freepik)
मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। रोजाना तुलसी की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि नियमित रूप से तुलसी पूजन करने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में अगर आप पितृपक्ष के दौरान तुलसी का पौधा घर में लगाते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है।
बनी रहती है पितरों की कृपा
पीपल की तरह ही पितृपक्ष में बरगद का पेड़ लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप पितृपक्ष में घर के आसपास बरगद का पेड़ लगाते हैं, तो इससे कई तरह के दोष दूर हो सकते हैं। माना गया है कि पितृपक्ष में इस पेड़ को लगाने और इसकी पूजा करने से पूर्वजों की कृपा पूरे परिवार पर बनी रहती है।
इन पेड़-पौधों से भी मिलेगा लाभ
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बेल के पेड़ का संबंध भगवान शिव से माना गया है। शिव जी की पूजा में बेल का फल और बेलपत्र, दोनों ही अर्पित किए जाते हैं। ऐसे में यदि आप पितृपक्ष की अवधि में बेल का पौधा अपने घर में लगाते हैं और उसकी अच्छे से देखभाल करते हैं, तो शिव जी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। इसके साथ ही आप पितृपक्ष में बेलपत्र पर श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इससे आपको पितृदोष से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: इस स्तोत्र का पाठ कर पाएं पितरों की कृपा, बदल जाएगी आपकी किस्मत
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025 Daan: पितृ पक्ष के दौरान जरूर करें इन चीजों का दान, बरसेगी पितरों की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।