Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha bandhan 2024: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को राशि अनुसार दें गिफ्ट, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 19 Aug 2024 11:47 AM (IST)

    सावन महीने का समापन पूर्णिमा तिथि पर होता है। इस दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन पूर्णिमा पर भद्रा दोपहर 01 बजकर 32 मिनट तक है। शास्त्रों में भद्रा के दौरान राखी बांधने की मनाही है। इसके लिए आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 33 मिनट से है।

    Hero Image
    Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2024 Gift Ideas: देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व हर वर्ष सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विधान है। साथ ही दान-पुण्य किया जाता है। वहीं, बहनें स्नान-ध्यान और पूजा के पश्चात अपने भाइयों को राखी बांधती हैं। इस मौके पर भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो राखी पर अपनी बहन को राशि अनुसार गिफ्ट या उपहार देना चाहिए। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी गिफ्ट को लेकर असमंजस में हैं, तो रक्षाबंधन पर राशि अनुसार ये गिफ्ट दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: राखी बांधते समय रखें दिशा का ध्यान, प्राप्त होगा अक्षय फल

    राशि अनुसार दें गिफ्ट

    • अगर आपकी बहन की राशि मेष है, तो रक्षाबंधन पर भगवान शिव की प्रतिमा गिफ्ट करें। आप लाल रंग की साड़ी या चूड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
    • अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है, तो गिफ्ट में उन्हें चांदी से निर्मित पायल दें। इससे कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है।
    • अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है, तो गिफ्ट में बहन को हरे रंग की चूड़ियां दें। इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा।
    • अगर आपकी बहन की राशि कर्क है, तो आप अपनी बहन को गिफ्ट में चांदी की बिछिया दें। इससे चंद्रमा मजबूत होगा।
    • अगर आपकी बहन की राशि सिंह है, तो रक्षाबंधन पर अपनी बहन को स्वर्ण से निर्मित आभूषण गिफ्ट करें। इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होगा।
    • अगर आपकी बहन की राशि कन्या है, तो अपनी बहन को गिफ्ट में हीरे की अंगूठे गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, हरे रंग की साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं।
    • अगर आपकी बहन की राशि तुला है, तो रक्षाबंधन पर चांदी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा गिफ्ट करें। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होगा और मां की कृपा बरसेगी।
    • अगर आपकी बहन की राशि वृश्चिक है, तो रक्षाबंधन पर अपनी बहन को माणिक्य गिफ्ट करें। इसके अलावा, लाल रंग की साड़ी और लहठी भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
    • अगर आपकी बहन की राशि धनु है, तो आप अपनी बहन को उपहार में सोने से निर्मित आभूषण गिफ्ट करें। इसके अलावा, पीले रंग की साड़ी या ड्रेस गिफ्ट करें।
    • अगर आपकी बहन की राशि मकर है, तो गिफ्ट में उन्हें पारद शिवलिंग गिफ्ट करें। इसके अलावा, चांदी से निर्मित डमरू भी दे सकते हैं।
    • अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है, तो अपनी बहन को नीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें। इससे कुंडली में शनि मजबूत होगा।
    • अगर आपकी बहन की राशि मीन है, तो अपनी बहन को राखी पर सोने की अंगूठी दे सकते हैं। आप पीले रंग की ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भाई-बहन का रिश्ता हमेशा रहेगा मजबूत, इन शुभ संदेशों के जरिए खास बनाएं रक्षाबंधन

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।