Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sankashti Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को चढ़ाएं उनकी प्रिय चीजें, मिलेगा धन-दौलत का आशीर्वाद

    Updated: Sat, 06 Dec 2025 07:30 PM (IST)

    अखुरथ संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi 2025) 7 दिसंबर को मनाई जाएगी, जो भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती ...और पढ़ें

    Hero Image

    Sankashti Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी पर करें ये काम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का पावन दिन पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 07 दिसंबर को रखा जाएगा। यह भगवान गणेश को समर्पित है, जो रिद्धि-सिद्धि और धन-संपत्ति के दाता कहे जाते हैं। कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाओं का नाश होता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अखुरथ संकष्टी (Sankashti Chaturthi 2025) पर बप्पा को उनकी कुछ प्रिय चीजें अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं।

    अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Bappa On Akhurth Sankashti)

    20_03_2021-mor-pankh-vastu-tips_21481363 (2)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर गणेश जी को लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस शुभ दिन पर बप्पा को मिश्री चढ़ाना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर बप्पा को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अखुरथ संकष्टी पर गणेश जी को नारियल-चुनरी अर्पित करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस शुभ तिथि पर गणेश जी को मोदक चढ़ाने चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर विघ्नहर्ता को केले का भोग लगाना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर गौरी पुत्र गणेश को गाजर के हलवे का भोग लगाना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर केसर मिश्रित खीर का भोग भगवान गणेश को लगाना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को अखुरथ संकष्टी पर श्री गणेश को शमी के फूल अर्पित करने चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस तिथि पर गौरी पुत्र को काले तिल के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस शुभ अवसर पर गणेश जी को केले अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2025: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, होगा कल्याण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।