Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somvar 2025 Daan: सावन के अंतिम सोमवार पर करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा सोया भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 11:40 PM (IST)

    सावन माह के अंतिम सोमवार (Sawan Fourth Somvar 2025) पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाएगी। साथ ही सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। सावन सोमवार पर मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

    Hero Image
    Sawan Somvar 2025 Daan: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 04 अगस्त को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी। सावन माह का यह अंतिम सोमवार होगा। इसके लिए साधकों के पास बाबा वैधनाथ को मनाने के लिए भी अंतिम अवसर होगा। इस अवसर पर साधक न केवल भगवान शिव की पूजा करेंगे, बल्कि जलाभिषेक कर उन्हें प्रसन्न भी करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। सावन सोमवार पर व्रत भी रखा जाता है। साथ ही साधक दान-पुण्य भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: निश्चित है भगवान शिव के प्रति समर्पित व्यक्ति का कल्याण, यहां जानें

    अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। आप सामान्य जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सावन माह के आखिरी सोमवार पर इन चीजों का दान करें।

    इन चीजों का दान करें

    • अगर आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं या शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, काले तिल, छाता, जूते और चप्पल का दान करें। आप जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करें।
    • अगर आप मंगलदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन शहद और लाल रंग के फल का दान करें। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन को नया आयाम मिलेगा।
    • सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा पाने के लिए सावन माह के चौथे सोमवार के दिन घी, दूध, दही, चीनी, नमक और पोहा आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
    • मन के कारक चंद्र देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन चावल, आटा, मैदा, सफेद रंग के कपड़े का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा। इससे मानसिक तनाव की समस्या भी दूर होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आप गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन में घर की इस दिशा में लगाएं बेलपत्र का पौधा, महादेव बरसाएंगे कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।