Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Shivratri 2025: कब है सावन शिवरात्रि और नाग पंचमी? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 22 Jul 2025 02:25 PM (IST)

    सावन (Sawan Shivratri 2025) महीना का समापन 09 अगस्त को होगा। इस दिन सावन पूर्णिमा है। सावन पूर्णिमा के दिन राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। सावन पूर्णिमा के अगले दिन से भाद्रपद महीने की शुरुआत होती है।

    Hero Image
    Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि का धार्मिक महत्व

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना चल रहा है। यह महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने में रोजाना भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक के जीवन में सुखों का आगमन होता है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धार्मिक मत है कि सावन शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक पर मां पार्वती की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त हर एक परेशानी दूर हो जाती है। आइए, जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह के व्रत एवं त्योहार की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं-

    साप्ताहिक व्रत-त्योहार 

    • 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि है। यह पर्व हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। वहीं, साधक शिव कृपा पाने के लिए व्रत भी रखते हैं। भगवान शिव की पूजा से मनचाही मुराद पूरी होती है।
    • 24 जुलाई को हरियाली और सावन अमावस्या है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। साथ ही देवों के देव महादेव की पूजा एवं भक्ति की जाती है। हरियाली अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण भी किया जाता है।
    • 27 जुलाई को हरियाली तीज है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा करते हैं। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त व्रत रखते हैं।
    • 28 जुलाई को सावन माह का सोमवार व्रत और विनायक चतुर्थी है।  सावन माह का यह तीसरा सोमवार है। इस शुभ अवसर पर विनायक चतुर्थी भी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और गणेश जी की पूजा की जाएगी। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत रखा जाएगा।
    • 29 जुलाई को नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत है। यह पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के अगले दिन मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर शिव परिवार संग नाग देवता की पूजा की जाती है।

    यह भी पढ़ें- Putrada Ekadashi 2025: कब है हरियाली अमावस्या और पुत्रदा एकादशी? यहां जानें सही डेट और योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।