Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केवल परंपरा नहीं, सौभाग्य का प्रतीक है बिछिया, पढ़ें इसके पीछे का धार्मिक रहस्य

    Updated: Mon, 11 May 2026 05:54 PM (IST)

    विवाहित महिलाएं बिछिया क्यों पहनती हैं? आइए यहां इसके पीछे की धार्मिक वजह जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    विवाहित स्त्रियों के लिए बिछिया पहनने के फायदे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में विवाहित महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। इन्हीं में से एक आभूषण है बिछिया। पैर की उंगलियों में पहनी जाने वाली यह छोटी सी अंगूठी केवल एक सजावट की वस्तु नहीं है,

    बल्कि इसके पीछे धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक वजह है, तो आइए एस्ट्रोलॉजर चंद्रेश शर्मा जी से जानते हैं कि विवाहित महिलाएं बिछिया क्यों पहनती हैं और इसका महत्व क्या है?

    bichiya rules 2

    Ai Generated Image

    धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

    हिंदू धर्म में बिछिया को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। रामायण काल में भी बिछिया का उल्लेख मिलता है, जब माता सीता ने रावण द्वारा हरण किए जाने पर अपनी पहचान के रूप में बिछिया फेंक दी थी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों में बिछिया पहनने से सूर्य और चंद्रमा की कृपा बनी रहती है।

    बिछिया हमेशा चांदी की ही पहनी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, पैरों में कभी भी सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। पैरों में सोना पहनना धन की देवी लक्ष्मी जी का अपमान माना जाता है, इसलिए हमेशा चांदी की बिछिया ही धारण करनी चाहिए।

    बिछिया पहनने के जरूरी नियम

    • अपनी पहनी हुई बिछिया कभी भी किसी दूसरी महिला को न दें। माना जाता है कि इससे पति के भाग्य और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
    • आजकल फैशन में घुंघरू वाली बिछिया का चलन है, लेकिन पारंपरिक रूप से सादी बिछिया शुभ मानी जाती है ताकि उसकी आवाज मर्यादा के विपरीत न हो।
    • अगर बिछिया टूट जाए, तो तुरंत नई बिछिया पहनें। सुहागिन महिला को पैर की उंगली खाली नहीं रखनी चाहिए।

    वैज्ञानिक वजह

    ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा ने बताया कि बिछिया केवल एक शृंगार नहीं, बल्कि एक विवाहित स्त्री की पहचान और मान-सम्मान का प्रतीक है। इसे पहनने के पीछे बहुत ही गहरा अर्थ छिपा है। पैरों की उंगलियों में बिछिया पहनने से शरीर के कुछ खास बिंदुओं पर दबाव बनता है, जो महिलाओं के व्यवहार में शालीनता और धीरज लाने में मदद करता है। बिछिया के लिए चांदी की धातु को सबसे उत्तम माना गया है। चांदी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को शांति और शीतलता प्रदान करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कौन होते हैं इष्ट देव? जिनकी पूजा करते ही बदल जाएगी किस्मत, जन्मतिथि से ऐसे करें पहचान

     यह भी पढ़ें:  कहीं आप भी तो नहीं भूल गए शादी के ये 7 वचन, जानें इनका महत्व और क्यों इनके बिना अधूरा है विवाह?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।