जल्द बजने वाली है बैंड-बाजा और बारात! अप्रैल-मई 2026 में शादी के केवल इतने ही दिन हैं शुभ
हिंदू धर्म में विवाह एक पवित्र संस्कार माना गया है। खरमास के कारण रुके मांगलिक काम 14 अप्रैल के बाद शुरू हो जाएंगे। ...और पढ़ें

Vivah Muhurat 2026: अप्रैल और मई की शुभ तिथियां। (Ai Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाह केवल दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि एक पवित्र संस्कार माना जाता है, जिसे शुभ मुहूर्त में करना बहुत जरूरी होता है। साल 2026 के शुरुआती महीनों में खरमास और ग्रहों की स्थिति के कारण मांगलिक कामों पर विराम लगा हुआ था, लेकिन अब शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है, क्योंकि अप्रैल और मई के महीने विवाह के लिए बहुत ही शुभ संयोग लेकर आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप या आपके परिवार में कोई भी शादी की योजना बना रहे हैं, तो आइए यहां दिए हुए शुभ मुहूर्त पर एक नजर डालते हैं।

कब खत्म होगा खरमास?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास लग जाता है, जिसमें कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास खत्म हो जाएगा। इसके बाद से ही मांगलिक कामों की शुरुआत हो जाएगी।
अप्रैल 2026 विवाह के शुभ मुहूर्त
अप्रैल के महीने में शादी के लिए कई शुभ तिथियां हैं। खासकर 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया का अबूझ मुहूर्त है, जिसमें बिना पंचांग देखे विवाह किए जा सकते हैं।
शुभ तिथियां - 15, 19, 20, 21, 25, 26, 27 और 29 अप्रैल।
मई 2026 शादी की तिथियां
मई का महीना भी शादियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस दौरान गुरु और शुक्र की स्थिति अनुकूल रहने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।
शुभ तिथियां - 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13 और 14 मई।
जल्द शादी के लिए ज्योतिषीय उपाय
- मां कात्यायनी की पूजा - जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, उन्हें प्रतिदिन 'कात्यायनी महामाये' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- गुरुवार का व्रत - भगवान विष्णु को पीले फूल और चने की दाल अर्पित करें। साथ ही केले के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
- पीले वस्त्रों का दान - गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को पीले वस्त्र और हल्दी का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जो विवाह के कारक ग्रह माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Ekadashi April 2026 Date: अप्रैल में कब है वरूथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी, नोट करें तिथि और मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया
यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।