Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tulsi Vivah 2025 Wishes: सात फेरों में बंधे...इन शुभ संदेशों से दें तुलसी विवाह की शुभकामनाएं, घर आएंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 09:21 AM (IST)

    तुलसी विवाह (Tulsi Vivah Ki Hardik Shubhkamnaye) कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाने वाला एक मंगलकारी पर्व है, जो भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी के दिव्य मिलन का प्रतीक है। इसके साथ ही चातुर्मास समाप्त होता है और सभी शुभ काम शुरू हो जाते हैं, तो आइए इस शुभ पर्व की अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजते हैं।

    Hero Image

    Tulsi Vivah 2025 Wishes: तुलसी विवाह की शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Tulsi Vivah 2025 Wishes: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाने वाला तुलसी विवाह का पर्व बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। यह विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का दिव्य मिलन का प्रतीक है, जिसके साथ ही चातुर्मास की समाप्ति होती है और विवाह सहित सभी शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि माता तुलसी खुद देवी लक्ष्मी का स्वरूप हैं। इसलिए इस दिन अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश (Tulsi Vivah Ki Hardik Shubhkamnaye) भेजकर उनके जीवन में सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं (Wishes For Tulsi Vivah)

    WhatsApp Image 2025-11-01 at 11.54.26 AM

    • जिस आंगन में तुलसी मां विराजमान हैं, वो घर स्वर्ग समान है। सुख और संपदा का आगमन होगा, जब शालिग्राम और मां तुलसी का मिलन होगा। तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!
    • तुलसी की पवित्रता और विष्णु की कृपा, हमेशा आपके परिवार पर बनी रहे। यह पावन विवाह आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाए। शुभ तुलसी विवाह 2025!
    • तुलसी संग शालिग्राम ब्याहे, सज गई उनकी जोड़ी। आपके घर भी मंगल गीत गाए जाएं, इस विवाह आपके घर सुख-समृद्धि आए। तुलसी विवाह की ढेरों बधाई!

    WhatsApp Image 2025-11-01 at 11.44.16 AM

    • देवी तुलसी और श्रीहरि विष्णु का पावन मिलन, आपके जीवन में लाए सौभाग्य और धन। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदा बनी रहे। हैप्पी तुलसी विवाह!
    • तुलसी विवाह का आया त्योहार, ले आया खुशियों का संसार। हर दिल में भक्ति का उजियारा, जय तुलसी माता, जय विष्णु प्यारा। शुभ तुलसी विवाह 2025!
    • महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी। आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते। तुलसी विवाह के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

    WhatsApp Image 2025-11-01 at 11.47.35 AM

    • तुलसी-शालिग्राम का गठबंधन, आपके दांपत्य जीवन में प्रेम, समर्पण और शांति लेकर आए। हर मनोकामना पूर्ण हो। तुलसी विवाह की शुभकामनाएं!
    • इस शुभ दिन पर, मां तुलसी और श्री विष्णु आपको दुनिया की सभी अच्छाइयों का आशीर्वाद दें। आपका वैवाहिक जीवन सुखद और आनंदमय हो। शुभ तुलसी विवाह!

    यह भी पढ़ें- Devuthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर ऐसे करें पूजा, नोट करें सामग्री, भोग से लेकर सबकुछ

    यह भी पढ़ें- Kab Hai Tulsi Vivah 2025: कब है तुलसी विवाह? जानें-तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।