पाइराइट: फेंगशुई में इसे कहते हैं मेनिफेस्टेशन स्टोन, क्या आप जानते हैं इसकी खूबियां?
वास्तु और फेंगशुई में पाइराइट स्टोन (Pyrite) को 'धन का पत्थर' कहा जाता है। जानिए सोने जैसे चमक वाले इस पत्थर की क्या खासियतें हैं। ...और पढ़ें

पाइराइट स्टोन की खासियत क्या है? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोगों के बीच क्रिस्टल और रत्नों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कोई पॉजिविटी के लिए इसे पहनता है, तो कोई आर्थिक तरक्की और सुख-समृद्धि की उम्मीद में इसको धारण करता है। इन्हीं में एक है पाइराइट स्टोन, जिसे अक्सर 'धन का पत्थर' या 'मनी स्टोन' कहा जाता है।
सुनहरे रंग का चमकने वाला यह पत्थर दिखने में बेहद आकर्षक होता है और फेंगशुई व ज्योतिष में भी इसे खास माना जाता है। कई लोग इसे घर, ऑफिस या तिजोरी में रखते हैं, ताकि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि पाइराइट को इतना पावरफुल स्टोन क्यों माना जाता है।
वास्तु में क्या है इसका महत्व?
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पाइराइट को सही दिशा में रखने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- इसे घर या ऑफिस की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है।
- कई लोग इसे कैश बॉक्स या तिजोरी के पास भी रखते हैं।
- मान्यता है कि इससे धन की स्थिरता बनी रहती है और फिजूल खर्च कम होता है।
क्यों कहा जाता है इसे धन का पत्थर?
मान्यता के अनुसार पाइराइट सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) को अपनी ओर खींचने की ताकत रखता है। साथ ही, आर्थिक परेशानियों को कम करने में मददगार होता है। इसलिए ही इसे 'धन का पत्थर' कहा जाता है। फेंगशुई के अनुसार, इस पत्थर को अपने घर या ऑफिस के स्थान पर रखने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। कई लोग इसे व्यापार में उन्नति और धन लाभ से भी जोड़कर देखते हैं।
क्या होता है पाइराइट स्टोन?
पाइराइट एक प्राकृतिक खनिज है, जिसे अंग्रेजी में Pyrite कहा जाता है। इसका रंग सोने जैसा चमकदार होता है, इसलिए कई बार लोग इसे “फूल्स गोल्ड” भी कहते हैं। हालांकि यह सोना नहीं होता, लेकिन इसकी चमक और बनावट काफी हद तक सोने जैसी दिखाई देती है। वास्तु और क्रिस्टल हीलिंग में पाइराइट को ऊर्जा, आत्मविश्वास और धन आकर्षित करने वाला पत्थर माना जाता है।
खबरें और भी
मानसिक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है
क्रिस्टल हीलिंग में पाइराइट को मानसिक मजबूती और पॉजिटिव थिंकिंग बढ़ाने वाला स्टोन माना गया है। कहते हैं कि यह किसी भी व्यक्ति के अंदर से डर और निगेटिविटी को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- टाइगर आई स्टोन: आत्मविश्वास और तरक्की का 'पावरहाउस', इसे पहनने का सही तरीका और फायदे यहां जानें
यह भी पढ़ें- मूंगा रत्न 2 राशियों का जगाता है सोया भाग्य, पहनने से पहले पढ़ लें ये जरूरी नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।