Calendar 2023 Vastu Tips: नए साल पर कैलेंडर लगाते समय बिल्कुल न करें ये गलतियां, तरक्की पर पड़ेगा बुरा असर
Calendrer 2023 Vastu Tips वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल में कैलेंडर लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि घर में रहने वाले सदस्यों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ता है। जानिए कैलेंडर संबंधी वास्तु नियम

नई दिल्ली, Vastu Tips For Calendar 2023: नया साल 2023 (New Year 2023) शुरू होने वाला है। साल से पहले कई नई चीजों को घर में लाते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है कैलेंडर। साल शुरू होने या होते ही ऑफिस, घर आदि जगहों पर कैलेंडर लग जाते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल में नया कैलेंडर लगाने से घर में सुख-शांति के साथ प्रगति आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैलेंडर लगाते समय दिशा के साथ कुछ वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। नया कैलेंडर लगाते ही तुरंत पुराना कैलेंडर हटा देना चाहिए। जानिए कैलेंडर संबंधी ऐसे ही कुछ वास्तु नियमों के बारे में।
हटाएं पुराना कैलेंडर
कई लोगों की आदत होती है कि नया कैलेंडर लगाने के बावजूद पुराना कैलेंडर को फेंकने के बजाय घर में ही रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की प्रगति रुक जाती है। इसके साथ ही निगेटिव एनर्जी अधिक पैदा होती है।
इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर 2023
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घड़ी की तरह की कैलेंडर भी समय का सूचक माना जाता है। इसलिए इसे लगाते समय दिशा का ध्यान देना बेहद जरूरी है। कभी भी दक्षिण दिशा में कैलेंडर न लगाएं। इससे घर में रहने वाले सदस्यों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही तरक्की में रोक लगती है।
 - कभी भी कैलेंडर को ऐसी जगह नहीं लगाना चाहिए। जहां पर अधिक हवा हो। क्योंकि तेज हवा से कैलेंडर का उड़ना अच्छा नहीं माना जाता है।
 - घर के प्रवेश द्वार के पास भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है।
 - दरवाजे के पीछे भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
 
इस दिशा में लगाएं कैलेंडर 2023
- वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि, तरक्की मिलती है। इस दिशा में लाल, गुलाबी, भगवान या फिर उगते हुए सूर्य वाला कैलेंडर लगाना शुभ होगा।
 - वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा में भी कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। ऐसे में इस दिशा में लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों की तरक्की होती है।
 - उत्तर दिशा में भी कैलेंडर लगाना शुभ होता है। क्योंकि इस दिशा के स्वामी कुबेर है। ऐसे में इस दिशा में कैलेंडर लगाने से से सुख-समृद्धि और धन धान्य की बढ़ोतरी होती है। आप चाहे को साधारण कैलेंडर या फिर विवाह, झरना, हरियाली आदि वाले कैलेंडर लगा सकते हैं।
 
Pic Credit- Freepik
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।